🔥 TRENDING मुजफ्फरनगर के सरकारी स्कूल में खेल कार... ದೆಹಲಿಯ ರಾಮಲೀಲಾ ಮೈದಾನದಲ್ಲಿ 'ಚಲೋ ದಿಲ್ಲಿ'... शालिनी सिंह ने नोएडा में पिता को हेलीक... 26 जनवरी लालगंज में 16 वर्षीय छात्रा का शव सूखी... ಕನ್ನಡ ರಾಜ್ಯೋತ್ಸವ
02 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
National

ये तस्वीरें पटना के बोरिंग कैनाल रोड राजापुल की हैं, और ये किसी गांव की नहीं बल्कि राजधानी पटना के सबसे व्यस्त इलाकों में से एक की हकीकत है।

✍️ Reporter: Kanhaiya Kumar Jha 🗓 02 Nov 2026, 10:47 AM 👁 19
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

नाले की हालत तो इतनी जर्जर हो चुकी है कि उसमें पानी से ज्यादा कचरा भरा पड़ा है। चारों तरफ सड़ा हुआ कूड़ा, प्लास्टिक, सब्जियों के अवशेष पड़े हैं जिन पर कौवे और आवारा जानवर मंडरा रहे

ये तस्वीरें पटना के बोरिंग कैनाल रोड राजापुल की हैं, और ये किसी गांव की नहीं बल्कि राजधानी पटना के सबसे व्यस्त इलाकों में से एक की हकीकत है। अगर आप कभी इस गली से गुजरे होंगे तो आप इस बदबू, इस गंदगी और इस टूटी सड़क के दर्द को जरूर समझते होंगे।
नाले की हालत तो इतनी जर्जर हो चुकी है कि उसमें पानी से ज्यादा कचरा भरा पड़ा है। चारों तरफ सड़ा हुआ कूड़ा, प्लास्टिक, सब्जियों के अवशेष पड़े हैं जिन पर कौवे और आवारा जानवर मंडरा रहे हैं। ये सिर्फ गंदगी नहीं है, ये बीमारी का खुला घर है। बरसात में यही नाला उफन कर सड़क पर आ जाता है और पूरे इलाके को नरक बना देता है।
दूसरी तरफ सड़क की हालत देख लीजिए। राजपुल पर मरम्मत के नाम पर लोहे की चादरें और बांस बल्ली का अस्थायी जुगाड़ लगाकर छोड़ दिया गया है। आधी सड़क पर निर्माण का सामान बिखरा पड़ा है, जिससे रोज जाम लगता है और दुर्घटना का खतरा बना रहता है। पैदल चलने वालों के लिए फुटपाथ तक नहीं बचा है।
सवाल ये है कि पटना नगर निगम और जिम्मेदार अधिकारी कब जागेंगे? स्वच्छ पटना और स्मार्ट सिटी के बड़े बड़े दावे सिर्फ कागजों पर क्यों हैं? हम टैक्स देते हैं, तो हमें साफ सड़क, साफ नाला और सम्मान से चलने का हक क्यों नहीं मिलता?
मैं प्रशासन से हाथ जोड़कर निवेदन नहीं, बल्कि मांग करता हूं कि बोरिंग कैनाल रोड राजपुल की इस दयनीय स्थिति पर तुरंत ध्यान दिया जाए। नाले की सफाई कराई जाए, कचरा उठाने की नियमित व्यवस्था हो और पुल व सड़क का काम जल्द से जल्द पूरा किया जाए।
अगर आप भी इस रास्ते से गुजरते हैं तो इस पोस्ट को शेयर जरूर करें ताकि ये आवाज जिम्मेदार लोगों तक पहुंचे।
चलिए मिलते हैं अगले पोस्ट में तब तक के लिए जय हिंद जय भारत जय बिहार
📲Get App