🔥 ट्रेंडिंग સેલ નદીમાં સિંહની નિર્ભીક છલાંગ, ધારીન... રાજુલાના પરિવારે કરી ઈશ્વરની અનોખી આરા... Greater Bangalore Authority warns of h... રાજકોટ ના ગોકુવ નગર મેઈન રોડ પર છેલ્લા... Central Censor Board Mandates Statutor... ದೇವದುರ್ಗ ಸಂತ ಡಿ ಎನ್ ಎಂ ಟೆಕ್ನೋ ಶಾಲೆಯ ಇಬ...
21 सित. 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
राजनीति

वायु गुणवत्ता प्रबंधन को लेकर सीएम योगी और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव की उच्चस्तरीय बैठक

✍️ रिपोर्टर: Pankaj Gupta 🗓 19 सित. 2026, 06:00 AM 👁 27
यहाँ देखें: ▶️ YouTube
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

पुराने वाहन, ईवी नीति, इलेक्ट्रिक बस, औद्योगिक एवं धूल प्रदूषण पर हुई विस्तृत चर्चा

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने शुक्रवार को लखनऊ में वायु गुणवत्ता प्रबंधन को लेकर उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक में एनसीआर से जुड़े उत्तर प्रदेश के 08 जनपदों में वायु प्रदूषण की रोकथाम के लिए किए जा रहे प्रयासों और प्रस्तावित कार्ययोजना की विस्तृत समीक्षा की गई।
बैठक में नोएडा, हापुड़, गाजियाबाद, मेरठ, बुलंदशहर समेत एनसीआर से जुड़े जनपदों में वायु प्रदूषण के प्रमुख स्रोतों और उनके प्रभावी नियंत्रण को लेकर चर्चा हुई। अधिकारियों को प्रदूषण की रोकथाम के लिए समन्वित एवं प्रभावी कदम उठाने पर जोर दिया गया। इस दौरान पुराने वाहनों के नियंत्रण, नई ईवी नीति, इलेक्ट्रिक बसों के संचालन, प्रदूषण प्रमाण-पत्र (PUC), एग्रीगेटर वाहनों तथा वाहनों से होने वाले प्रदूषण की रोकथाम के उपायों पर विस्तार से चर्चा हुई। साथ ही औद्योगिक प्रदूषण और धूल प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए आवश्यक कार्ययोजना पर भी विचार-विमर्श किया गया। बैठक में शहरों में मैकेनाइज्ड एवं डीप क्लीनिंग को प्रभावी बनाने तथा सॉलिड वेस्ट एवं कंस्ट्रक्शन एंड डेमोलिशन (C&D) वेस्ट मैनेजमेंट रूल्स के प्रभावी क्रियान्वयन पर भी व्यापक चर्चा हुई। बैठक का उद्देश्य एनसीआर क्षेत्र में वायु गुणवत्ता में सुधार के लिए विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए प्रदूषण नियंत्रण के उपायों को प्रभावी ढंग से लागू करना रहा।
📲Get App