🔥 ट्रेंडिंग बिहार में बाढ़ का कहर: स्कूल-घर डूबे,... मुंबई के कैफे मोंडेगार पर टीकाराम मुंध... मझगांव डॉक ने दीघी पोर्ट शिपयार्ड में... नवी मुंबई के सानपादा में गैस सिलेंडर व... उत्तर प्रदेश अयोध्या राम मंदिर में स्न... ओरेकल ने भारत में भारी संख्या में छंटन...
16 सित. 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
सरकारी योजना

विधवा महिलाओं को आर्थिक संबल देने की दिशा में मध्यप्रदेश सरकार की पहल

✍️ रिपोर्टर: Pankaj Gupta 🗓 16 सित. 2026, 05:15 AM 👁 7
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

राष्ट्रीय विधवा (कल्याणी) पेंशन योजना से महिलाओं को मिल रहा आत्मनिर्भरता और सम्मान का सहारा

भोपाल। सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश सरकार द्वारा विधवा महिलाओं को आर्थिक संबल और सम्मानजनक जीवन प्रदान करने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। राष्ट्रीय विधवा (कल्याणी) पेंशन योजना के माध्यम से पात्र महिलाओं को सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। योजना का उद्देश्य जरूरतमंद विधवा महिलाओं को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराकर उनके जीवन में सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की भावना को मजबूत करना है। पेंशन सहायता से पात्र महिलाओं को दैनिक आवश्यकताओं में आर्थिक सहारा मिलने के साथ ही सम्मानपूर्वक जीवन जीने में मदद मिल रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सामाजिक सुरक्षा के संकल्प को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश में नई मजबूती देने का प्रयास किया जा रहा है। सरकार की यह पहल महिलाओं के सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता और सामाजिक सम्मान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
📲Get App