🔥 TRENDING पुनिया की ढाणी नौसर में बोरवेल में गिर... Patna to Host Second Largest Ravana Ef... Young Girl Injured After Discovering B... जोकीहाट में दुर्गा पूजा के लिए पुलिस औ... पूर्व राज्यसभा सांसद वशिष्ठ नारायण सिं... कटिहार के छीटाबाड़ी वार्ड नं‑3 में दुर...
18 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

विधानसभा चुनाव की तैयारियों का डीएम समीर ने लिया जायजा, मतदान केंद्रों पर विशेष कैंपों का किया निरीक्षण

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 18 Oct 2026, 05:32 PM 👁 21
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

निर्वाचन कार्यों में पारदर्शिता और समयबद्धता पर जोर, मतदाताओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश

उरई, जालौन (उत्तर प्रदेश)। आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी समीर ने मतदान केंद्रों पर आयोजित विशेष कैंपों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय पटेल नगर, टाउन हॉल तथा राजकीय इंटर कॉलेज स्थित बूथ संख्या 399, 400, 352 और 353 सहित विभिन्न मतदान केंद्रों का जायजा लिया। उन्होंने कैंपों में मतदाताओं की सुविधा के लिए की गई व्यवस्थाओं, हेल्प डेस्क तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। जिलाधिकारी समीर ने संबंधित अधिकारियों एवं बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को निर्देशित किया कि निर्वाचन से संबंधित सभी कार्य पारदर्शिता, सुव्यवस्थित तरीके और निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरे किए जाएं। उन्होंने मतदाताओं को आवश्यक जानकारी एवं सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया, ताकि निर्वाचन प्रक्रिया में किसी भी मतदाता को असुविधा का सामना न करना पड़े।
उन्होंने अधिकारियों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने तथा विशेष अभियान के तहत संचालित कार्यों को गंभीरता से पूरा करने के निर्देश दिए। प्रशासन का उद्देश्य निर्वाचन प्रक्रिया को सुगम, पारदर्शी एवं मतदाता-अनुकूल बनाना है।
📲Get App