🔥 TRENDING ડભાલી પ્રાથમિક શાળાએ આત્મનિર્ભર ભારતની... Hyderabad Ganesh Immersion Revives Pol... Telangana Farmers Escalate Protests at... Telangana Faces Drinking Water Crisis... Odisha Issues High Alert as Bay System... Udala Students Block Road Over Poor Fo...
21 Sep 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
विद्युत सखी पूजा को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मान
Jobs & Career

विद्युत सखी पूजा को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मान

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 16 Aug 2026, 06:28 AM 👁 71
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

विद्युत बिल जमा कराने में उत्कृष्ट प्रदर्शन, स्वतंत्रता दिवस पर प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह से हुईं सम्मानित

आगरा। 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (DVVNL) के आगरा मुख्यालय में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाली विद्युत सखी कु. पूजा को सम्मानित किया गया। जनपद इटावा निवासी कु. पूजा DVVNL के अंतर्गत विद्युत सखी के रूप में कार्यरत हैं। वित्तीय वर्ष 2026-27 में जनपद इटावा के बसरेहर ब्लॉक में विद्युत बिलों की राशि जमा कराने के क्षेत्र में कु. पूजा ने उल्लेखनीय एवं उत्कृष्ट कार्य किया। उन्होंने अधिक से अधिक उपभोक्ताओं को समय से विद्युत बिल जमा करने के लिए प्रेरित करने के साथ ही बिलिंग एवं राजस्व संग्रहण की प्रक्रिया में सक्रिय भूमिका निभाई। उनके निरंतर प्रयासों के परिणामस्वरूप बसरेहर ब्लॉक में उन्होंने सर्वाधिक बिलों की राशि जमा कराने का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उनके सराहनीय कार्य को देखते हुए स्वतंत्रता दिवस समारोह में प्रबंध निदेशक श्रीमती श्रुति ने उन्हें प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रबंध निदेशक श्रुति ने कु. पूजा को बधाई देते हुए कहा कि विद्युत सखियां ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में विद्युत विभाग की सेवाओं को उपभोक्ताओं तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। इनके माध्यम से उपभोक्ताओं को घर अथवा आसपास के क्षेत्र में ही विद्युत बिल जमा कराने की सुविधा मिल रही है, जिससे उन्हें दूर स्थित कार्यालयों या बिल संग्रह केंद्रों पर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ती। उन्होंने कहा कि विद्युत सखियां केवल बिल जमा कराने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि उपभोक्ताओं को समय से बिल भुगतान, विद्युत संबंधी सेवाओं एवं विभागीय सुविधाओं के प्रति जागरूक करने तथा विभाग और उपभोक्ताओं के बीच महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में भी कार्य कर रही हैं। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में राजस्व संग्रहण बढ़ाने के साथ-साथ उपभोक्ता सेवाओं को बेहतर बनाने में भी सहायता मिल रही है। प्रबंध निदेशक ने कहा कि बसरेहर ब्लॉक में सर्वाधिक बिलों की राशि जमा कराने के लिए कु. पूजा द्वारा किया गया कार्य उनकी मेहनत, लगन, जिम्मेदारी और कार्य के प्रति समर्पण को दर्शाता है। उनके सम्मान से अन्य विद्युत सखियों को भी बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरणा मिलेगी।
📲Get App