शिक्षा
विद्यार्थियों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं को अध्ययन करने में होगी सुविधा
कलेर प्रखंड क्षेत्र के मैनपुरा पंचायत के चंदा पुल के समीप ज्ञानदीप लाइब्रेरी का उद्घाटन
कलेर प्रखंड क्षेत्र के मैनपुरा पंचायत के चंदा पुल के समीप ज्ञानदीप लाइब्रेरी का उद्घाटन जिला मंत्री अमृतराज उपाध्याय एवं मुखिया अशोक कुमार शर्मा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। शिवप्रसाद चौरसिया एवं बैजनाथ प्रसाद चौरसिया के प्रयास से स्थापित इस लाइब्रेरी से विद्यार्थियों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं को अध्ययन के लिए बेहतर वातावरण मिलेगा।