🔥 TRENDING मेडिकल छात्रा Telangana HC Questions Last-Minute Tic... Bay of Bengal depression set to intens... CJP Demands Minister's Resignation, Tu... IMD warns of deep depression as Cyclon... Usha Thakur Claims 4.5 Lakh Hindu Girl...
23 Sep 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

विद्यार्थियों की समस्याओं के समाधान को लेकर अरवल में लगा ‘विद्यार्थी सहयोग शिविर’

✍️ Reporter: Satveer Singh 🗓 22 Sep 2026, 10:52 PM 👁 10
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
अरवल। विद्यार्थियों की शैक्षणिक एवं संस्थागत समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मंगलवार को जिले के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में ‘विद्यार्थी सहयोग शिविर’ का आयोजन किया गया। जिला पदाधिकारी अमृषा बैंस के मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों की समस्याओं, शिकायतों और सुझावों को सीधे प्रशासन तक पहुंचाना और उनका निर्धारित समय-सीमा में समाधान कराना है।

जिला प्रशासन के अनुसार, जिले के 23 शैक्षणिक संस्थानों में आयोजित शिविरों में कुल 16,770 नामांकित विद्यार्थियों से संबंधित 68 आवेदन, शिकायत एवं सुझाव प्राप्त हुए। इनमें से 31 मामलों का निष्पादन किया जा चुका है। शेष मामलों के समाधान के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया गया है।

शिविर में विद्यार्थियों से कक्षाओं के नियमित संचालन, शिक्षकों एवं प्राध्यापकों की उपस्थिति, परीक्षा एवं परीक्षाफल, पाठ्यक्रम, अनधिकृत फीस अथवा शुल्क वसूली, बिजली-पानी एवं बैठने की व्यवस्था, प्रयोगशाला, पुस्तकालय, छात्रावास, छात्रवृत्ति, छात्राओं से संबंधित सुविधाओं तथा अन्य शैक्षणिक एवं संस्थागत समस्याओं से जुड़े सुझाव एवं शिकायतें प्राप्त की गईं।

जिला प्रशासन ने बताया कि प्रत्येक माह के चतुर्थ सोमवार को विद्यार्थी सहयोग शिविर आयोजित किया जाएगा। इसके माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी समस्याएं एवं सुझाव सीधे प्रशासन के समक्ष रखने का अवसर मिलेगा। प्राप्त शिकायतों पर निर्धारित प्रक्रिया एवं समय-सीमा के भीतर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

प्रशासन की ओर से विद्यार्थियों से अपील की गई है कि वे अपनी शैक्षणिक एवं संस्थागत समस्याओं के साथ-साथ व्यवस्था में सुधार से जुड़े उपयोगी सुझाव भी खुलकर दें। प्राप्त सुझावों को विद्यार्थियों और छात्राओं की शैक्षणिक व्यवस्था में सकारात्मक सुधार के लिए महत्वपूर्ण माध्यम के रूप में लिया जाएगा।

विद्यार्थी अपनी समस्याओं एवं सुझावों के संबंध में टोल-फ्री नंबर 1100 के माध्यम से भी संपर्क कर सकते हैं। प्रशासन ने कहा कि विद्यार्थियों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान और बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना इस पहल का प्रमुख उद्देश्य है।
📲Get App