🔥 TRENDING Kwick Forensic Solutions Secures Rs 4.... Suspected JeM Terrorist Arrested in Va... Gujarat Dy CM: Diverse opinions streng... जिया बेरी में सरकारी पौधों को काटने की... Karnataka Horror: Four Friends Dismemb... Mangaluru Man Working in Israel Dies M...
27 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Politics

वादे आसमान पर, खजाने का हिसाब कौन देगा?

✍️ Reporter: Rajeev Kumar Sharma 🗓 27 Nov 2026, 07:29 PM 👁 32
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सोना, कर्जमाफी और 40 हजार… वादों का बिल आखिर कौन भरेगा?

[27/11, 19:23] जय श्री श्याम 🌹🌹: उत्तर प्रदेश की चुनावी राजनीति में घोषणाओं की चमक एक बार फिर चर्चा के केंद्र में है। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के ‘PDA प्रणपत्र’ में किए गए कथित वादों को लेकर एक राजनीतिक आकलन ने खर्च के आंकड़ों के जरिए सवाल खड़े किए हैं। संदेश साफ है—वादे करना आसान है, लेकिन उन वादों के लिए खजाने में रकम कहां से आएगी, इसका हिसाब भी जरूरी है।
बेटी के जन्म पर 10 ग्राम सोना, किसानों का पूरा कर्ज माफ, बीपीएल परिवारों की महिलाओं को 40 हजार रुपये प्रतिमाह और अन्य घोषणाओं को जोड़ते हुए कुल 5.27 लाख करोड़ रुपये खर्च होने का दावा किया गया है। आंकड़ों की इस लंबी सूची ने राजनीतिक कटाक्ष का मौका देते हुए सवाल खड़ा किया है कि आखिर घोषणाओं की इस दौड़ में सरकारी खजाने की सीमा का भी कोई हिसाब है या नहीं? किसानों की कर्जमाफी के लिए 2,30,000 करोड़ रुपये, बेटी को सोना देने के लिए 37,500 करोड़ रुपये और महिलाओं को आर्थिक सहायता देने के लिए 1,60,000 करोड़ रुपये जैसे आंकड़े सामने रखे गए हैं। इसके अलावा अन्य घोषणाओं पर एक लाख करोड़ रुपये से अधिक खर्च का अनुमान भी लगाया गया है।
राजनीतिक कटाक्ष में सवाल उठाया जा रहा है कि यदि हर घोषणा को अमलीजामा पहनाया जाए तो प्रदेश के बजट, शिक्षा, स्वास्थ्य, बुनियादी ढांचे और रोजगार के लिए उपलब्ध धन पर क्या असर पड़ेगा? चुनावी मंच पर घोषणाओं की गूंज तो खूब सुनाई देती है, लेकिन सत्ता की कुर्सी पर बैठने के बाद उन घोषणाओं का वित्तीय हिसाब भी उतना ही महत्वपूर्ण होता है।
इसी तंज भरे संदेश के साथ जनता को आगाह किया जा रहा है कि चुनावी वादों को सुनने के साथ-साथ उनके पीछे छिपे खर्च, वित्तीय स्रोत और क्रियान्वयन की क्षमता को भी परखा जाए। क्योंकि चुनाव में वादों की कीमत तालियों से नहीं, सरकारी खजाने से चुकाई जाती है।
📲Get App