🔥 TRENDING Physicist Ashoke Sen Becomes First Ind... Udayavani Launches Chinnara Banna Pain... Karnataka CM clears prosecution of IAS... Clash erupts in Jaipur over fake votin... Rajasthan Panchayat Elections See 80.0... Tamil Nadu reduces aviation fuel tax t...
25 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

वेटलिफ्टर सागर सिंह उर्फ सेठी सिंह के दो बेटों समेत परिवार के चार लोगों की नदी में डूबने से मौत

✍️ Reporter: Raju Choudhary 🗓 25 Oct 2026, 12:27 AM 👁 20
Watch on: 📘 Facebook
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

वेटलिफ्टर सागर सिंह उर्फ सेठी सिंह के दो बेटों समेत परिवार के चार लोगों की नदी में डूबने से मौत

कटिहार के मशहूर वेटलिफ्टर सागर सिंह उर्फ सेठी सिंह के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में नहाने के दौरान उनके दो बेटों समेत परिवार के चार लोगों की नदी में डूबने से असामयिक मृत्यु हो गई है, जिससे पूरे कटिहार और खेल जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।
इस हृदयविदारक और अत्यंत दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया जाता है। एक ही परिवार के चार चिरागों का इस तरह अचानक बुझ जाना एक ऐसी अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई शब्दों में करना असंभव है। इस कठिन और अत्यंत पीड़ादायक समय में पूरी जनता, खेल प्रेमी और समाज सेठी सिंह जी के परिवार के साथ खड़े हैं।
ईश्वर से प्रार्थना है कि वे सभी दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें, उन्हें शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिजनों को इस असहनीय व वज्रपात जैसे दुख को सहन करने की शक्ति व संबल दें। ओम शांति!
📲Get App