🔥 TRENDING मोतिहारी में मंदिर में हुई चोरी का खुल... NTPC और BGR कंपनी की मनमानी के खिलाफ स... सातारा परिसरात महावितरण पथकावर हल्ला,... ઇડર-ખેડબ્રહ્મા રોડ પર મુસાફરોને મુસાફર... અમરેલી જિલ્લાના બાગાયત ખેડૂતોને નવી યો... Rajkot Railway Police e ₹14.53 Lakh nu...
05 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

विश्वकर्मा थाना क्षेत्र में चोरों ने वीर तेजाजी मंदिर को बनाया निशाना, दो दानपात्र तोड़कर नकदी लेकर फरार

✍️ Reporter: Rohit 🗓 05 Nov 2026, 09:37 AM 👁 15
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

रोहित कुमार सिंधी जयपुर राजस्थान

लोकेशन राजस्थान जयपुर रोहित कुमार सिंधी


विश्वकर्मा थाना क्षेत्र में चोरों ने वीर तेजाजी मंदिर को बनाया निशाना, दो दानपात्र तोड़कर नकदी लेकर फरार

जयपुर। विश्वकर्मा थाना क्षेत्र में चोरी की वारदात सामने आई है। यहां सीकर रोड स्थित जोड़ला में चोरों ने वीर तेजाजी मंदिर को निशाना बनाते हुए मंदिर में रखे दो दानपात्रों के ताले तोड़ दिए और उनमें रखी नकदी लेकर फरार हो गए।

जानकारी के अनुसार, मंदिर के पुजारी बुद्धि प्रकाश सैनी ने सुबह दानपात्र टूटे हुए देखे तो घटना की सूचना विश्वकर्मा थाना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया।

वहीं, विश्वकर्मा थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। चोरी की वारदात को लेकर पुलिस संदिग्धों से सख्ती से पूछताछ कर रही है। पुलिस आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश में जुटी है।
📲Get App