🔥 ट्रेंडिंग ਰੂਪਨਗਰ ਵਿੱਚ 22 ਤੋਂ 28 ਸਤੰਬਰ ਤੱਕ ਮਨਾਇਆ... ਰੂਪਨਗਰ: 70ਵੀਆਂ ਅੰਤਰ ਸਕੂਲ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਖੇਡਾਂ... ਰੂਪਨਗਰ ਵਿੱਚ ‘ਖੇਡਾਂ ਵਤਨ ਪੰਜਾਬ ਦੀਆਂ-2026... श्री अग्रवाल धर्मशाला समाना में वामन ज... ਮੱਛੀ ਪਾਲਣ ਨੇ ਬਦਲੀ ਨੰਦੇ ਸਾਹਨੀ ਦੀ ਜ਼ਿੰਦਗ... हरियाणा गैंगस्टर को जीवनकाल की सजा के...
24 सित. 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्वास्थ्य

विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला में श्रद्धालुओके के लिए निःशुल्क एंबुलैंस कि व्यवस्था

✍️ रिपोर्टर: Awanish Kumar 🗓 24 सित. 2026, 05:14 PM 👁 11
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

गयाजी में आयोजित विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला को लेकर सिद्धार्थ कम्पेशन ट्रस्ट कि ओर से निःशुल्क एंबुलैंससेवा श्रद्धालुओ के लिए उपलब्ध कराया गयाहै

गयाजी से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

पितृपक्ष मेला में श्रद्धालुओं की सेवा के लिए सिद्धार्थ कंपैशन ट्रस्ट ने उपलब्ध कराया नि:शुल्क एंबुलेंस

गया। विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला 2026 की शुरुआत 25 सितंबर से होने जा रही है। मेले के उद्घाटन को लेकर जिला प्रशासन की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पितृपक्ष मेला में देश-विदेश से बड़ी संख्या में तीर्थयात्री और श्रद्धालु गया पहुंचते हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा और सेवा के लिए जिला प्रशासन, सरकार के साथ-साथ विभिन्न सामाजिक संस्थाएं और एनजीओ भी अपनी सेवाएं उपलब्ध कराते हैं।

इसी क्रम में सिद्धार्थ कंपैशन ट्रस्ट, बोधगया की ओर से पितृपक्ष मेला के दौरान श्रद्धालुओं की स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों को देखते हुए जिला प्रशासन को नि:शुल्क एंबुलेंस उपलब्ध कराई गई है। गया के जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने हरी झंडी दिखाकर एंबुलेंस सेवा की शुरुआत की।

यह एंबुलेंस पितृपक्ष मेला के दौरान करीब 15 दिनों तक नि:शुल्क सेवा उपलब्ध कराएगी। मेला क्षेत्र में किसी तीर्थयात्री या श्रद्धालु को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने पर एंबुलेंस के माध्यम से आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।

इस मौके पर सिद्धार्थ कंपैशन ट्रस्ट के अध्यक्ष विवेक कल्याण ने कहा कि पितृपक्ष मेला में देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु गया पहुंचते हैं। ऐसे में स्वास्थ्य संबंधी आपात स्थिति में उन्हें समय पर मदद मिल सके, इसी उद्देश्य से ट्रस्ट की ओर से नि:शुल्क एंबुलेंस सेवा शुरू की गई है।

उन्होंने कहा कि एंबुलेंस मेला अवधि के दौरान लगातार श्रद्धालुओं की सेवा में उपलब्ध रहेगी। सिद्धार्थ कंपैशन ट्रस्ट की ओर से पिछले कई वर्षों से सामाजिक सेवा के क्षेत्र में एंबुलेंस सहित विभिन्न प्रकार की सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

पितृपक्ष मेला के दौरान ट्रस्ट की यह पहल श्रद्धालुओं को स्वास्थ्य संबंधी जरूरत के समय त्वरित सहायता उपलब्ध कराने में उपयोगी साबित हो सकती है।
📲Get App