🔥 TRENDING Chhattisgarh Bags Rs 43,600 Crore Inve... 22‑Year‑Old Acid Attack Survivor in Ch... Punjab CM Urges CBI to Reveal Findings... Punjab Govt Tightens Crop Credit Rules... Sara Ali Khan Revives Mother Amrita Si... દુર્ગાપુર (જી.આઇ.ડી.સી.) પાછળ આવેલ સરક...
08 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

Vasai renga office tarfik

✍️ Reporter: Ramesh Modi 🗓 06 Oct 2026, 12:02 PM 👁 42
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
वसई स्टेशन से हाइवे की ओर जाने वाले रेंज ऑफिस रोड पर प्रतिदिन सुबह के समय भारी ट्रैफिक जाम की समस्या रहती है। इस जाम का मुख्य कारण सड़क के दोनों तरफ लोगों द्वारा गाड़ियाँ पार्क कर देना है, जिससे सड़क की चौड़ाई कम हो जाती है और वाहनों की आवाजाही प्रभावित होती है।
सुबह के समय बड़ी संख्या में कर्मचारी फैक्ट्रियों और कंपनियों में काम के लिए जाते हैं। ट्रैफिक जाम के कारण उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है और समय पर अपने कार्यस्थल पर पहुँचना मुश्किल हो जाता है।
इसलिए संबंधित प्रशासन और ट्रैफिक विभाग से निवेदन है कि सड़क के किनारे होने वाली अवैध पार्किंग पर कार्रवाई की जाए, नो-पार्किंग क्षेत्र को स्पष्ट रूप से चिन्हित किया जाए और सुबह के समय ट्रैफिक व्यवस्था को नियंत्रित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएँ।
जनहित में इस समस्या का जल्द से जल्द समाधान किया जाना आवश्यक है।
📲Get App