अपराध
वार्सलीगंज पुलिस ने सर्जिकल स्ट्राइक से सात साइबर ठग गिरफ्तार, 15 मोबाइल फोन बरामद
एसपी अभिनव धीमान के निर्देश पर वार्सलीगंज पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर ऑनलाइन ठगी में संलिप्त सात साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया और 15 मोबाइल फोन बरामद किए।
वारिसलीगंज पुलिस ने एसपी अभिनव धीमान के निर्देश पर गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन ठगी में संलिप्त सात साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया।
अभियुक्तों के नाम गौतम कुमार पिता ललन सिंह, शुभम कुमार पिता कारू ठाकुर, संतु कुमार पिता विजय महतो, सौरभ कुमार पिता रामसीस सिंह, साहिल कुमार पिता छोटे रावत, कनैया कुमार पिता उपेंद्र सिंह और सचिन कुमार पिता उपेंद्र मंडल के रूप में दर्ज हैं।
पुलिस ने आरोपियों के पास से साइबर ठगी में इस्तेमाल किए जाने वाले 15 मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं और भारतीय न्याय संहिता एवं सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
इस कार्रवाई के बाद वारिसलीगंज क्षेत्र में साइबर ठगी के धंधे में जुड़े लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और ठगी के तरीकों के बारे में जानकारी जुटाने में लगी है। नवादा रिपोर्टर राम लखन कुमार Need 24news