🔥 ट्रेंडिंग नाना भाटेक का अस्पताल में निधन અમદાવાદ મ્યુનિસિપલ કોર્પોરેશન રસ્તા પર... लखीमपुर खीरी: आकाशीय बिजली गिरने से खे... तमिलनाडु बाय‑इलेक्शन 2026 के परिणाम: ध... यातायात नियमों के उल्लंघन पर परिवहन वि... नरसिंहगढ़ ने एमपी ट्रैवल मार्ट में पर्...
08 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
अपराध

वारिसलीगंज में विवाहिता का शव फांसी के फंदे से लटका मिला, पुलिस जांच में जुटी

✍️ रिपोर्टर: Ramlakhan Kumar 🗓 08 अक्टू. 2026, 08:38 PM 👁 13
यहाँ देखें: 📘 Facebook
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

नवादा जिले के वारिसलीगंज थाना क्षेत्र में एक विवाहिता का शव घर में फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

नवादा जिले के वारिसलीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत गौरक्षिणी मोहल्ला में बुधवार को एक विवाहिता का शव घर के अंदर कमरे में फांसी के फंदे से लटका मिला। मृतका की पहचान 25 वर्षीय मुन्नी कुमारी, पति शोनू सिंह के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, मुन्नी कुमारी मूल रूप से नवादा जिले के आनंदपुरा की रहने वाली थी और अपने पति शोनू सिंह, दो पुत्रियों और एक पुत्र के साथ गौरक्षिणी मोहल्ला स्थित सरयुग चौधरी के मकान में किराये पर रहती थी। उसका मायका नवादा के कालीपुर नहर के पास बताया गया है।

बताया जाता है कि पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। बुधवार को परिजनों ने मुन्नी कुमारी को घर के अंदर वाले कमरे में फंदे से लटका पाया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई।

सूचना मिलने पर वारिसलीगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल नवादा भेज दिया। थानाध्यक्ष पंकज कुमार सैनी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। परिजनों के आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
📲Get App