🔥 TRENDING ભરૂચમાં શ્રવણ ચોકડી નજીક મોબાઇલ સ્નેયિ... નવો અંક, નવી તકો! વૃક્ષારોપણ અને જળ સંરક્ષણ, સાયક્લિંગ... *ഇൻഷുറൻസ് പോളിസി റദ്ദാക്കുന്നതിൽ ബാങ്ക... Punjab Reshuffles Five IAS Officers, A... Punjab Politicians Shift Allegiances A...
04 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Politics

वारिसलीगंज में विधायक अनिता देवी का जनता दरबार, हजारों लोगों ने रखीं अपनी समस्याएं

✍️ Reporter: Ramlakhan Kumar 🗓 04 Nov 2026, 04:51 PM 👁 13
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

नवादा जिले के वारिसलीगंज में विधायिका अनिता देवी ने जनता दरबार का आयोजन किया, जहां क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए हजारों लोगों ने अपनी व्यक्तिगत और सामाजिक समस्याओं को उनके समक्ष रखा।

वारिसलीगंज (नवादा) में स्थित स्टेशन रोड पर श्री गणेश धर्मशाला में विधायिका श्रीमती अनिता देवी की ओर से जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हजारों की संख्या में पहुंचे लोगों ने अपनी-अपनी समस्याओं और शिकायतों को विधायक के समक्ष रखा।

इस दौरान क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए फरियादियों ने अपनी समस्याओं से विधायक को अवगत कराया और उनके समाधान की गुहार लगाई। लोगों ने अपनी व्यक्तिगत एवं जनसमस्याओं को लेकर लिखित आवेदन और मौखिक रूप से अपनी बातें रखीं।

विधायिका अनिता देवी ने बारी-बारी से लोगों की शिकायतों को गंभीरता से सुना तथा संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक पहल करने का भरोसा दिलाया।

जनता दरबार में उमड़ी हजारों लोगों की भीड़ से साफ जाहिर हुआ कि क्षेत्र के लोग अपनी समस्याओं को सीधे जनप्रतिनिधि तक पहुंचाने के लिए इस मंच को महत्वपूर्ण मान रहे हैं। अब फरियादियों को उनकी समस्याओं के समाधान की प्रतीक्षा है।
📲Get App