स्थानीय
वीरपुर में पूर्व रेल मंत्री ललित नारायण मिश्र की प्रतिमा का अनावरण, चौक का नाम अब 'ललित चौक'
सुपौल सांसद दिलेश्वर कामत और पूर्व मंत्री नीरज कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से प्रतिमा का अनावरण किया। विधायक ने घोषणा की कि अब इस चौक को ललित चौक के नाम से जाना जाएगा।
वीरपुर नगर पंचायत के वार्ड संख्या 09 स्थित बर्मा सेल बाईपास रोड के समीप शुक्रवार को पूर्व रेल मंत्री स्वर्गीय ललित नारायण मिश्र की प्रतिमा का अनावरण किया गया। सुपौल सांसद दिलेश्वर कामत और पूर्व मंत्री सह छातापुर भाजपा विधायक नीरज कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से इस प्रतिमा का लोकार्पण किया।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में विधायक नीरज कुमार सिंह ने घोषणा करते हुए कहा कि आज से इस चौक को ललित चौक के नाम से जाना जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पंचायत के मुख्य पार्षद सुशील कुमार ने की, जबकि आयोजन की जिम्मेदारी ललित बाबू के पौत्र वैभव मिश्र ने संभाली।
कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों को वैभव मिश्र एवं अन्य समाजसेवियों ने अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान वक्ताओं ने स्वर्गीय ललित नारायण मिश्र के जीवन, व्यक्तित्व और देश व कोसी क्षेत्र के विकास में उनके अमूल्य योगदान को याद किया।