🔥 TRENDING રાજુભાઈ બોરખતરીયાએ એએપીના સોશિયલ મીડિય... अररिया के माँ काली मंदिर में भक्तों का... புதிய புயல் சின்னம் शिरूरमध्ये विजय मल्लाव यांच्या निवासस्... ਵਿਧਾਇਕ ਦਿਨੇਸ਼ ਚੱਢਾ ਨੇ ਲਹਿੜੀਆਂ ਪਿੰਡ ਵਿੱ... सुपरिंटेंडेंट और एसडीपीओ ने भट्टाबाड़ी...
20 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Religion

वाराणसी: विजयादशमी पर काशी विश्वनाथ धाम में शस्त्र पूजन, CEO ने की विधि-विधान से पूजा

✍️ Reporter: Kailash Chandra Gupta 🗓 20 Oct 2026, 02:38 PM 👁 17
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

विजयादशमी के पावन अवसर पर श्री काशी विश्वनाथ धाम स्थित मंदिर चौक के सांस्कृतिक मंच पर शस्त्र पूजन समारोह का आयोजन किया गया। मंदिर न्यास के मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री सत्यम मिश्र ने यजमान के रूप में शास्त्रोक्त विधि से पूजन संपन्न किया।

वाराणसी। विजयादशमी के पावन अवसर पर आज श्री काशी विश्वनाथ धाम स्थित मंदिर चौक के सांस्कृतिक मंच पर शस्त्र पूजन समारोह का आयोजन श्रद्धा एवं पारंपरिक विधि-विधान के साथ किया गया। इस अवसर पर श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास का प्रतिनिधित्व करते हुए यजमान के रूप में मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री सत्यम मिश्र ने शास्त्रोक्त विधि से शस्त्र पूजन संपन्न किया।

विजयादशमी का पर्व अधर्म पर धर्म, असत्य पर सत्य तथा बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। भगवान श्रीराम द्वारा रावण पर विजय की स्मृति से जुड़ा यह पर्व हमें सत्य, साहस, कर्तव्यनिष्ठा और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। भारतीय संस्कृति में शस्त्र पूजन की परंपरा शक्ति, शौर्य एवं सुरक्षा के प्रति सम्मान का प्रतीक है। यह परंपरा शस्त्रों के सदुपयोग तथा समाज, राष्ट्र और धर्म की रक्षा के प्रति उत्तरदायित्व का संदेश भी देती है।

पूजन समारोह के दौरान विधि-विधानपूर्वक शस्त्रों का पूजन किया गया तथा राष्ट्र की एकता, अखंडता, शांति और सुरक्षा की कामना की गई।
📲Get App