🔥 TRENDING Signing Deals Is One Thing; Making The... RBI Signals Positive Services Demand O... Starlink, Jio, Airtel and BSNL Clash:... અભલોડમાં ચંપલની દુકાનમાં ભીષણ આગ, લાખો... Ajay Devgn's Drishyam 3 Surpasses ₹300... RBI Rate Hike Likely to Cushion Banks,...
12 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

वाराणसी: प्रतिबंधित मांझे पर पुलिस का सख्त रवैया, खरीदारों-विक्रेताओं पर होगी FIR

✍️ Reporter: Kailash Chandra Gupta 🗓 12 Oct 2026, 08:16 AM 👁 11
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

वाराणसी पुलिस ने जानलेवा प्रतिबंधित मांझे के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने स्पष्ट किया है कि मांझे की बिक्री, खरीद और इस्तेमाल करने वालों पर मुकदमा दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

वाराणसी में जानलेवा प्रतिबंधित मांझे के खिलाफ पुलिस अब आर-पार की लड़ाई के मूड में है। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने सख्त फरमान जारी किया है कि प्रतिबंधित मांझे की बिक्री करने वाले, खरीदने वाले और इसका इस्तेमाल कर पतंग उड़ाने वालों पर मुकदमा दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट संदेश दिया है कि इस मामले में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

रविवार को कैम्प कार्यालय में राजपत्रित अधिकारियों के साथ एक समीक्षा गोष्ठी में पुलिस आयुक्त ने सुरक्षा, कानून-व्यवस्था, महिला सुरक्षा, निर्वाचन प्रबंधन और यातायात व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने मिशन शक्ति 6.0, विधान परिषद निर्वाचन-2026 और आगामी एयर शो की तैयारियों को लेकर भी पुलिस महकमे को पूरी तरह अलर्ट रहने के निर्देश दिए।

प्रतिबंधित चाइनीज मांझे से होने वाले हादसों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस आयुक्त ने इसके खिलाफ विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि मांझे की बिक्री, खरीद और उपयोग करने वालों के विरुद्ध तत्काल मुकदमा दर्ज कर नियमानुसार कठोर विधिक कार्रवाई की जाए। इस अभियान में किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस का मुख्य जोर प्रतिबंधित मांझे के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर रहेगा।
📲Get App