Crime
वाराणसी: प्रतिबंधित मांझे के साथ दो गिरफ्तार, 37.873 किलो मांझा बरामद
वाराणसी पुलिस ने प्रतिबंधित अवैध मांझे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अमियामंडी क्षेत्र से दो लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 37.873 किलोग्राम मांझा बरामद हुआ है।
वाराणसी में प्रतिबंधित मांझे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान अमियामंडी क्षेत्र से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से कुल 37.873 किलोग्राम प्रतिबंधित अवैध मांझा बरामद किया गया है।
पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त वाराणसी के निर्देश पर अपराधों की रोकथाम और जानलेवा प्रतिबंधित मांझे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन, अपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन के पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली और प्रभारी निरीक्षक कोतवाली के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान मो. जुल्फेकार अहमद (28 वर्ष), पुत्र मोबिन अहमद, निवासी के-50/15 अमियामंडी तथा शकील अहमद (30 वर्ष), पुत्र शमशीर अहमद, निवासी के-50/10 अमियामंडी, थाना कोतवाली, वाराणसी के रूप में हुई है।
पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के खिलाफ थाना कोतवाली में मुकदमा संख्या 249/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 293, 125 और 223 तथा पर्यावरण संरक्षण अधिनियम, 1986 की धारा 5/15 में मुकदमा दर्ज किया है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।