🔥 TRENDING Delhi records lowest October maximum t... 31 अक्टूबर से वाराणसी-दिल्ली के बीच दौ... Delhi Court to Deliver Verdict on Comp... Maharashtra extends deadline for voter... অবৈধ মদ পাচার সন্দেহে গাড়ি ধাওয়ায় শ... ମାଲକାନଗିରି ଜିଲ୍ଲାର ୫୨ ହଜାରରୁ ଅଧିକ ଚାଷୀ...
30 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Politics

वाराणसी में समाजवादी व्यापार सभा का 18वां मण्डलीय सम्मेलन सम्पन्न, 2000 से अधिक व्यापारी उपस्थित

✍️ Reporter: Kailash Chandra Gupta 🗓 30 Oct 2026, 09:57 PM 👁 58
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

वाराणसी में समाजवादी पार्टी के निर्देश पर आयोजित PDA व्यापारियों के 18वें और अंतिम मण्डलीय सम्मेलन में घोसी सांसद राजीव राय समेत 2000 से अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

वाराणसी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेश भर में चल रहे PDA व्यापारी मण्डलीय सम्मेलन के क्रम में जनपद वाराणसी में 18वां एवं अंतिम मण्डलीय सम्मेलन भव्य रूप से सम्पन्न हुआ। यह कार्यक्रम पिपलानी कटरा, कबीर रोड स्थित सरोजा पैलेस के एसी बैंक्वेट हॉल में आयोजित किया गया। सम्मेलन में वाराणसी मण्डल के वाराणसी, चन्दौली, जौनपुर एवं गाजीपुर जनपद के 2000 से अधिक व्यापारियों एवं वैश्य-बनिया समाज के प्रतिनिधियों ने उपस्थिति दर्ज कराई।

सम्मेलन के मुख्य अतिथि के रूप में घोसी लोकसभा सांसद राजीव राय, समाजवादी व्यापार सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष जगन अग्रवाल एवं आयोजक के रूप में प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल उपस्थित रहे। सम्मेलन की अध्यक्षता पूर्व महानगर अध्यक्ष पारस नाथ जायसवाल ने की, जबकि कुशल संचालन भारत भूषण यादव ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाराजा अग्रसेन, महात्मा गांधी, डॉ. भीमराव अम्बेडकर, डॉ. राममनोहर लोहिया एवं मुलायम सिंह यादव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया।

प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल ने अपने संबोधन में कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकारों ने हमेशा व्यापारियों के हित में काम किया है। उन्होंने उल्लेख किया कि मुलायम सिंह यादव ने व्यापारियों को इंस्पेक्टर राज से मुक्ति दिलाने के साथ ही चुंगी से भी मुक्ति दिलाई थी।

सम्मेलन के अंत में सभी वक्ताओं एवं उपस्थित प्रतिनिधियों ने संकल्प लिया कि आगामी 2027 में उत्तर प्रदेश में प्रचण्ड बहुमत से समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बनेंगे।
📲Get App