🔥 TRENDING Tamil Nadu Deepam Dispute Escalates as... Palaniswami slams TVK government after... IMD predicts rain and thunderstorms ac... Sanjay Raut alleges BJP horse‑trading... 118 People Hospitalised After Consumin... 130+ Hospitalised After Suspected Food...
22 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

वाराणसी में पुलिस द्वारा ‘घर सजाओ, ईनाम पाओ’ प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

✍️ Reporter: Kailash Chandra Gupta 🗓 08 Nov 2026, 08:31 AM 👁 88
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

दीपावली के अवसर पर वाराणसी के रिज़र्व पुलिस लाइन, कमिश्नरेट वाराणसी में पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों ने ‘घर सजाओ, ईनाम पाओ’ प्रतियोगिता में भाग लेकर अपने घरों को स्वच्छ व आकर्षक रूप में सजाया।

दीपावली के पावन पर्व के उपलक्ष्य में कमिश्नरेट वाराणसी के रिज़र्व पुलिस लाइन में ‘घर सजाओ, ईनाम पाओ’ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्वच्छता, सृजनशीलता और पारिवारिक सहभागिता को प्रोत्साहित करना था।

पुलिसकर्मियों एवं उनके परिवारों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपने आवासों को स्वच्छ एवं आकर्षक ढंग से सजाया, जिससे रचनात्मकता और सामुदायिक भावना का उत्कृष्ट प्रदर्शन हुआ।

विजेताओं को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय क्रमशः फ्रिज, टेलीविज़न और ओवन के साथ-साथ सांत्वना के रूप में प्रेशर कुकर प्रदान किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के विजेताओं को प्रेस एवं रंगोली प्रतियोगिताओं के विजेताओं को एक हजार रुपये के नगद पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमती प्रेरणा अग्रवाल ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। समापन में मनमोहक आतिशबाजी ने सभी उपस्थित लोगों को आनंदित किया।

यह पहल स्वच्छता, सृजनशीलता और पारिवारिक सहभागिता को बढ़ावा देते हुए समुदाय में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती है।
📲Get App