🔥 TRENDING Social Service Conducted at Heirok CHC... ग्वालियर के सीता माता मंदिर में ट्रैक्... भगवान महावीर का योग निवृत्ति दिवस एवं... आम रास्ते पर अतिक्रमण 30 दिन मे ं हटान... Ashok Selvan's 'King100 FL' Stuns with... Lifestyle Asia Hong Kong Recommends Ne...
08 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

वाराणसी में महामंत्री शैलेश वर्मा ने दीपावली पर काशीवासियों को दी शुभकामनाएँ और पटाखा सुरक्षा की अपील

✍️ Reporter: Kailash Chandra Gupta 🗓 08 Nov 2026, 03:59 PM 👁 33
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

दीपावली के अवसर पर महामंत्री शैलेश वर्मा ने काशीवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ दीं और पटाखा जलाने में सावधानी बरतने की विशेष अपील की।

महामंत्री शैलेश वर्मा ने दीपावली के पावन अवसर पर काशीवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। उन्होंने सभी देशवासियों, काशी की जनता और पत्रकार बंधुओं को शुभकामनाएँ दीं तथा कहा कि काशी हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का संसदीय क्षेत्र है, जहाँ विकास और समृद्धि का संगम है।

उन्होंने काशी को स्वच्छ, सुंदर और समृद्ध बनाने का संकल्प लेने की अपील की। घरों से लेकर मित्रों और शुभचिंतकों के लिए प्रभु से आराधना करने का आग्रह किया, जिससे सभी शक्तिशाली और समृद्ध बनें और देश के विकास में अपना योगदान दें।

पटाखा सुरक्षा के संबंध में विशेष अपील करते हुए उन्होंने कहा कि पटाखे जलाते समय अत्यधिक सावधानी बरतें, बच्चों को अकेले नहीं छोड़ें और बड़ों की देख‑रेख में ही आतिशबाजी करें। घर में पहले से पानी, बालू और कंबल की व्यवस्था रखें।

यदि कोई पटाखा जल नहीं रहा हो तो उसके पास कोई बच्चा या व्यक्ति न जाए, क्योंकि वह 90 प्रतिशत खतरा रखता है। ऐसी स्थिति में दूर से ही बालू या पानी डालें।

- जिला संवाददाता कैलाश चंद गुप्ता, वाराणसी
📲Get App