🔥 TRENDING कटिहार में ग्रामीण कार्य विभाग के SDO... राजस्थान के बारां में स्थित कोटरागढ़ ध... नवरात्रि और डांडिया सीजन में 'एक रात प... हाथरस: सिकंदराऊ में धूमधाम से निकली भग... श्रीमाधोपुर: चुनाव से पहले पैर पकड़ने... IMD warns of rain from Delhi to Rajast...
17 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

वाराणसी: लल्लापुरा में चाय की दुकान से ऑनलाइन जुए का अड्डा संचालित, 11 गिरफ्तार

✍️ Reporter: Kailash Chandra Gupta 🗓 16 Oct 2026, 11:58 AM 👁 35
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

वाराणसी कमिश्नरेट की सिगरा पुलिस ने लल्लापुरा क्षेत्र में एक चाय की दुकान के भेष में चल रहे ऑनलाइन जुए के बड़े रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मौके से 11 लोगों को गिरफ्तार किया है।

वाराणसी कमिश्नरेट के सिगरा थाने की पुलिस ने लल्लापुरा में ऑनलाइन जुए के एक बड़े अड्डे का भंडाफोड़ किया है। मुखबिर की सूचना पर चौकी प्रभारी लल्लापुरा, प्रीति कुमारी ने अपनी टीम के साथ सी-15/293 स्थित राम किशुन यादव की दुकान पर छापा मारा।

जांच में यह बात सामने आई कि चाय की दुकान की आड़ में 'भाग्य लक्ष्मी ऐप' के जरिए ऑनलाइन जुआ खिलाया जा रहा था। पुलिस ने घेराबंदी कर मौके से 11 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में मुख्य आरोपी अरशद और दुकान मालिक राम किशुन यादव भी शामिल हैं।

पुलिस ने मौके से 5827 रुपये नकद, 3 एंड्रॉयड मोबाइल और 1 कीपैड मोबाइल बरामद किया है। सिगरा थाने में सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम की धारा 13 के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
📲Get App