🔥 TRENDING मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने स्व जसवंत... Two Young Men Die After Falling From R... Violent Clashes Erupt in Dhaulpur Over... શહેરા તાલુકાના કવાલી ગામમાં Jio ટાવર પ... मतदाता जागरूकता अभियान: स्कूल‑कॉलेजों... जयपुर की सड़कों पर कचरे की बदबू से नाग...
09 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Religion

वाराणसी कैंट में 8 नवंबर से माँ काली पूजनोत्सव एवं त्रिदिवसीय बाल मेले का भव्य आयोजन

✍️ Reporter: Kailash Chandra Gupta 🗓 09 Nov 2026, 05:46 PM 👁 42
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

एन.ई.आर. यूथ क्लब द्वारा वाराणसी कैंट के पूर्वोत्तर रेलवे प्रेक्षागृह प्रांगण में माँ काली पूजनोत्सव और बाल मेले का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें झूले और खाने-पीने के स्टाल भी होंगे।

वाराणसी के कैंट इलाके में एन.ई.आर. यूथ क्लब, मालगोदाम रोड द्वारा प्रत्येक वर्ष की भाँति इस वर्ष भी माँ काली पूजनोत्सव एवं त्रिदिवसीय बाल मेले का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम पूर्वोत्तर रेलवे प्रेक्षागृह प्रांगण में बड़े हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया जा रहा है, जहाँ बच्चों के लिए झूले और खाने-पीने के लिए दक्षिण भारतीय एवं विभिन्न प्रकार के स्टाल लगाए गए हैं, जो तीन दिनों तक संचालित रहेंगे।

इस पूजनोत्सव का शुभारम्भ 8 नवंबर 2026 को सायं 5 बजे वरिष्ठ मण्डल विद्युत इंजीनियर, पूर्वोत्तर रेलवे, वाराणसी श्री कुंवर सिंह यादव द्वारा किया जाएगा। आयोजकों द्वारा तय किए गए कार्यक्रम के अनुसार, 8 नवंबर को रात्रि काली पूजनोत्सव, 9 नवंबर को सायं देवी जागरण एवं झाँकी, 10 नवंबर को सायं भोग वितरण एवं देवी जागरण और अंततः 11 नवंबर को सायं मूर्ति विसर्जन का आयोजन किया जाएगा।

एन.ई.आर. यूथ क्लब के अध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने सभी श्रद्धालुओं एवं नगरवासियों से अपील की है कि वे माँ काली पूजनोत्सव एवं बाल मेले में शामिल होकर पुण्य लाभ प्राप्त करें। यह जानकारी जिला संवाददाता कैलाश चंद गुप्ता द्वारा दी गई है।
📲Get App