🔥 TRENDING जागृति इन होटल उरई में आयोजित मांगलिक... ਰਵਨੀਤ ਬਿੱਟੂ ਨੇ ਗਠਜੋੜ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਦੱਸੀ ਅੰ... सर्किट हाउस उरई में उपमुख्यमंत्री केशव... Patna Sahib Welcomes Thousands for Gur... ಅನ್ನದಾತರೇ, ಆತಂಕ ಬೇಡ… ಇಂದು ಸಂಜೆ 4 ಗಂಟೆಗ... JD(U) Praises Nitish Kumar for 20 Year...
24 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Religion

वाराणसी के प्रभु घाट में देव दीपावली पर योगी आदित्यनाथ की माताजी को रंगोली श्रद्धांजलि

✍️ Reporter: Kailash Chandra Gupta 🗓 24 Nov 2026, 04:29 PM 👁 41
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

प्रभु घाट, वाराणसी में देव दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दिवंगत माताजी को रंगोली द्वारा भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

वाराणसी के प्रभु घाट में केंद्रीय देव दीपावली महासमिति काशी एवं सेवन डेज फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में देव दीपावली के पावन अवसर पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस समारोह में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री परम पूज्य योगी आदित्यनाथ जी की हाल ही में निधन हुई माताजी को रंगोली के माध्यम से श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

कार्यक्रम के दौरान सेवन डेज फाउंडेशन की अध्यक्ष श्रीमती कोमल गुप्ता जी, वी वांडर फाउंडेशन के गोपाल कुमार जी तथा समस्त आयोजन समिति को उनके योगदान के लिए हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित किया गया। उपस्थित जनसमुदाय ने माताजी के चरणों में शत-शत नमन किया और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

यह भावपूर्ण पहल मातृशक्ति और संवेदना के सम्मान में समर्पित थी, जिससे सभी उपस्थित लोगों में श्रद्धा एवं सहानुभूति का भाव उत्पन्न हुआ।

समाचार स्रोत: श्री अंबरीश सिंह भोला जी के फेसबुक ऑफिशियल पेज।
📲Get App