Crime
वाराणसी: बैंक में रिवॉल्वर संभालते समय चली गोली, महिला कर्मचारी घायल
शिवपुर थाना क्षेत्र के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में शुक्रवार दोपहर रिवॉल्वर संभालते समय अचानक गोली चलने से संविदा पर कार्यरत एक महिला कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गईं।
वाराणसी के शिवपुर थाना क्षेत्र के क्राइस्ट नगर स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में शुक्रवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। दोपहर करीब 2:40 बजे, बैंक में रिवॉल्वर संभालते समय अचानक गोली चलने से बैंक में संविदा पर कार्यरत महिला कर्मचारी अनुराधा त्रिपाठी गंभीर रूप से घायल हो गईं।
गाजीपुर निवासी अनुराधा त्रिपाठी, जो बैंक में सेवा सारथी के पद पर कार्यरत हैं, गोली लगने के बाद गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना की सूचना मिलते ही बैंक में अफरा-तफरी मच गई।
तत्काल घायल महिला कर्मचारी को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उनका उपचार जारी है। इस घटना ने बैंक परिसर में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।