🔥 TRENDING અમદાવાદમાં નવરાત્રી દરમિયાન ઓગણજ-ભાડજ... Khandu Highlights Human Resources as K... Arunachal CM Sends Warm Wishes on All... Arunachal Pradesh CM Pema Khandu atten... Jammu & Kashmir Government Cancels Jun... कोकर पंडाल में झारखंड की झलक
16 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
वार्ड सभाओं के माध्यम से ग्रामीण खुद बना रहे हैं अपने गांव के विकास की योजना
National

वार्ड सभाओं के माध्यम से ग्रामीण खुद बना रहे हैं अपने गांव के विकास की योजना

✍️ Reporter: Rohitash Kumar 🗓 26 Aug 2026, 09:40 PM 👁 63
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
*वार्ड सभाओं क़े माध्यम से ग्रामीण खुद बना रहें अपने गांव क़े विकास योजना*
केशरोली गांव में सामुदायिक समस्याओं क़े समाधान क़े लिए ग्रामीण स्वयं ही प्रयास करने लगे हैं, ग्रामीणों का कहना हैं की पहले हम सोचते थे की सभी काम पंचायत की जिम्मेदारी होती हैं कराने की लेकिन इब्तिदा संस्था की जागरूकता से समझ आया की पंचायतीराज क़ानून में वार्ड पंच का रोल वार्ड क़े मुखिया का होता हैं,
इब्तिदा संस्था से फैडरेशन सपोर्ट कोऑर्डिनेटर बर्फीना जी का कहना हैं की संस्था जनप्रतिनिधियों व ग्रामीण महिलाओ क़े साथ मिलकर पंचायतीराज क़ानून की जागरूकता को लेकर कार्य क़र रही हैं,
जिसमे वार्ड सभा, ग्राम सभा, जीपीडीपी की ग्राम सभा, की जिम्मेदारी व इनमे होने वाले कार्य तथा कोरम पूर्ति एवं होने वाले कार्यों, इन सभी में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने को लेकर जागरूकता बढ़ाने का कार्य किया जा रहा हैं साथ ही संविधान के मौलिक मौलिक अधिकार पर जानकारी दी, संघर्ष महिला मंच के सहायक मैनेजर मोहन जी ने बताया कि
आज दिनांक 26 अगस्त को गाँव केसरोली में वार्ड सभा का आयोजन जनप्रतिनिधियों क़े सहयोग से करवाया गया, सभा में सामुदायिक मुद्दों पर प्रस्ताव तैयार कराये गए, जैसे पीने क़े पानी की सुविधा करवाना नालियों का निर्माण करवाना, न सड़क बनवाना, सामुदायिक भवन, शमशान घाट में पौधा रोपण करवाना आदि,
इन सभी प्रस्तावों को 2 अक्टूबर को होने वाली ग्राम सभाओ में जमा करा क़र पास करवाने का प्लान किया गया, जिससे GPDP (ग्राम पंचायत विकास योजना) में जुड़वाया जा सकते है,
इस अवसर छोटेलाल , अनीता ममता अधिकार सखी पुष्पा,आजीविका सखी वनीशा, आदि उपस्थित रहे हैं
📲Get App