🔥 ट्रेंडिंग વિરમગામ–માંડલ રોડ પર મીઠું ઢોળાતા વાહન... बदशाह ने साथी से अलग होने की घोषणा की,... शिवालेका ओबेरोइ ने कत्रिना काफ़ का समर... दायरा ट्रेलर को मिली बॉलीवुड की स्वीकृ... हुमा कुरेशी, एकमात्र भारतीय अभिनेत्री,... एमरान हाशमी ने 'अवारापन 2' को अपनी सबस...
01 सित. 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

वार्ड 58 में चुनावी रणभेरी! 11000 रुपये की माला से भाजपा प्रत्याशी दिनेश भादवासी का जोरदार स्वागत|

✍️ रिपोर्टर: Babu lal Fageria 🗓 01 सित. 2026, 08:52 PM 👁 39
यहाँ देखें: ▶️ YouTube 📘 Facebook 📷 Instagram
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

भादवासी के चुनावी मैदान में उतरते ही बढ़ी सियासी हलचल, समर्थकों ने दिखाया दम—अब वार्ड 58 में मुकाबला होगा दिलचस्प|

सीकर। सीकर शहर के वार्ड नंबर 58 भादवासी में चुनावी माहौल लगातार गरमाता जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी ने दिनेश भादवासी को पार्षद प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतारा है। प्रत्याशी के चुनावी मैदान में उतरते ही समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। इसी कड़ी में दिनेश भादवासी का 11000 रुपये की माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया।

स्वागत के दौरान समर्थकों में खासा जोश नजर आया। माला पहनाकर प्रत्याशी का अभिनंदन किया गया और चुनाव को लेकर समर्थन जताया गया। इस स्वागत ने वार्ड 58 की चुनावी सियासत में नई हलचल पैदा कर दी है।

🔥 दिनेश भादवासी की दमदार हुंकार

इस मौके पर भाजपा प्रत्याशी दिनेश भादवासी ने कहा कि वे सिर्फ चुनाव लड़ने नहीं, बल्कि वार्ड 58 की जनता की आवाज बनने के संकल्प के साथ मैदान में उतरे हैं। उन्होंने कहा कि वार्ड की जनता जो जिम्मेदारी देगी, उसे पूरी ईमानदारी और मजबूती के साथ निभाया जाएगा।

«दिनेश भादवासी के दो शब्द “मैं जनता के बीच से आया हूं और जनता के विश्वास के दम पर चुनावी मैदान में हूं। वार्ड की समस्याओं को नजरअंदाज नहीं होने दूंगा। जनता का आशीर्वाद मिला तो वार्ड 58 के विकास के लिए पूरी ताकत लगा दूंगा। मेरे लिए यह चुनाव सिर्फ जीत-हार का नहीं, बल्कि जनता के विश्वास और सम्मान का चुनाव है।”»

⚡ 11000 की माला बनी चर्चा का विषय

भाजपा प्रत्याशी के स्वागत में पहनाई गई 11000 रुपये की माला ने कार्यक्रम को खास बना दिया। समर्थकों के उत्साह और स्वागत के इस अंदाज की क्षेत्र में चर्चा हो रही है। चुनावी मैदान में दिनेश भादवासी की एंट्री के साथ ही वार्ड 58 में राजनीतिक गतिविधियां तेज होती दिखाई दे रही हैं।

अब नजर इस बात पर है कि आने वाले दिनों में वार्ड 58 की चुनावी जंग किस करवट बैठती है और जनता का विश्वास किस प्रत्याशी के पक्ष में जाता है।
📲Get App