🔥 ट्रेंडिंग करौली मे ं पंचायत चुनाव के लिए मतदान द... टॉमस चक्रवात से अंडमान, तमिलनाडु, केरल... कोच्चि के लंका द्वीप पर 21 परिवारों को... रिस्तो ने केरला में 100 ईवी चार्जिंग स... मोगा फायरिंग केस में तीन आरोपी आत्मसमर... जालंधर में तेज रफ्तार कैंटर‑ट्रैक्टर‑ट...
13 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्थानीय

वार्ड 52 और 54 के बीच चरमराई सफाई व्यवस्था, तीन-चार दिनों से नहीं पहुंची कचरा संग्रहण ट्रॉली

✍️ रिपोर्टर: Yash karyani 🗓 13 नव. 2026, 03:41 PM 👁 46
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

शिव पार्क के आसपास लगे कचरे के ढेर, दुकानदारों और मोहल्लेवासियों को हो रही परेशानी

हनुमानगढ़। वार्ड नंबर 52 और 54 के बीच स्थित क्षेत्र में पिछले तीन-चार दिनों से सफाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है। स्थानीय दुकानदार रवि ने बताया कि पिछले तीन-चार दिनों से कचरा संग्रहण करने वाली ट्रॉली क्षेत्र में नहीं आ रही है। इसके चलते जगह-जगह कचरे के ढेर लग गए हैं और गंदगी का माहौल बना हुआ है।

शिव पार्क के आसपास के दुकानदारों ने बताया कि कचरे के ढेर पर आवारा पशु मुंह मारते रहते हैं, जिससे कचरा इधर-उधर फैल जाता है। दुकानदार रवि एवं दीनदयाल सहित आसपास के लोगों को इस समस्या के कारण परेशानी उठानी पड़ रही है। वहीं वार्डवासी 54 निवासी विनोद ने भी क्षेत्र की सफाई व्यवस्था पर चिंता जताई।

स्थानीय लोगों के अनुसार, कई बार बड़ी-बड़ी झाड़ू लगाकर दुकानदारों को स्वयं ही कचरा एकत्रित करना पड़ता है। इस समस्या को लेकर प्रशासन को सूचित करने के बावजूद अभी तक कोई स्थायी समाधान नहीं हो पाया है।

क्षेत्रवासियों ने नगर परिषद एवं संबंधित सफाई विभाग से मांग की है कि कचरा संग्रहण ट्रॉली को नियमित रूप से क्षेत्र में भेजा जाए और शिव पार्क के आसपास जमा कचरे को तत्काल उठवाकर सफाई व्यवस्था दुरुस्त करवाई जाए।
📲Get App