🔥 ट्रेंडिंग भारतीय पुलिस की मदद से अमेरिका में हरि... चिट्रदुर्गा पुलिस ने 40 वर्ष पुरानी फर... ओइल ने टेंगकहत तेल संयंत्र आग पर आंतरि... भारत के तेल संयंत्र में आग से तीन की म... हिमाचल एक्सप्रेस को सर्दिंद-अम्बाला ट्... धुरंधर 2 ने 2026 का नया बॉक्स ऑफिस रिक...
08 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

वीर तेजाजी मंदिर से सुरसुरा के लिए श्रद्धालुओं का दल रवाना

✍️ रिपोर्टर: Narayan 🗓 14 सित. 2026, 06:28 AM 👁 99
यहाँ देखें: ▶️ YouTube 📘 Facebook 📷 Instagram
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
लाबरिया। नगर के वीर तेजाजी मंदिर से रविवार को श्रद्धालुओं का एक दल राजस्थान के सुरसुरा स्थित प्रसिद्ध वीर तेजाजी महाराज मंदिर से पवित्र ज्योत लेने के लिए रवाना हुआ। रवानगी से पूर्व श्रद्धालुओं ने वीर तेजाजी महाराज की पूजा-अर्चना कर सुखद एवं सफल यात्रा की कामना की।
श्रद्धालुओं का दल सुरसुरा पहुंचकर वीर तेजाजी महाराज के दर्शन-पूजन करेगा तथा वहां से विधि-विधान के साथ पवित्र ज्योत लेकर लाबरिया लौटेगा। ज्योत के लाबरिया पहुंचने पर वीर तेजाजी मंदिर में धार्मिक आयोजन एवं विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी।
रवानगी के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। वीर तेजाजी महाराज के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने यात्रा का शुभारंभ किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाजजन एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।
📲Get App