🔥 TRENDING Rajasthan Police Arrest Absconder Link... Sathishan Claims He Dances Better Than... Wanted accused in MP hooch tragedy arr... 500 sq m map clearance allowed in 30 d... Eight arrested as armed gang celebrate... Fruit Vendor Dies in Road Accident
14 Sep 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

वीर तेजाजी मंदिर से सुरसुरा के लिए श्रद्धालुओं का दल रवाना

✍️ Reporter: Narayan tukariya 🗓 14 Sep 2026, 06:28 AM 👁 33
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
लाबरिया। नगर के वीर तेजाजी मंदिर से रविवार को श्रद्धालुओं का एक दल राजस्थान के सुरसुरा स्थित प्रसिद्ध वीर तेजाजी महाराज मंदिर से पवित्र ज्योत लेने के लिए रवाना हुआ। रवानगी से पूर्व श्रद्धालुओं ने वीर तेजाजी महाराज की पूजा-अर्चना कर सुखद एवं सफल यात्रा की कामना की।
श्रद्धालुओं का दल सुरसुरा पहुंचकर वीर तेजाजी महाराज के दर्शन-पूजन करेगा तथा वहां से विधि-विधान के साथ पवित्र ज्योत लेकर लाबरिया लौटेगा। ज्योत के लाबरिया पहुंचने पर वीर तेजाजी मंदिर में धार्मिक आयोजन एवं विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी।
रवानगी के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। वीर तेजाजी महाराज के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने यात्रा का शुभारंभ किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाजजन एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।
📲Get App