🔥 TRENDING સુરતમાં ગોડાદરા વિસ્તારમાં જિતુ ચાઇનીઝ... Toll Plaza Vandalism in Nimera, Alwar:... कलेक्टर विश्वकर्मा ने धान उपार्जन में... રાજકોટમાં આપા ગીગા ઓટલાના મહંત પર યુવક... पन्ना जिले में नवागत कलेक्टर हर्ष सिंह... Ram Singh Shekhawat
26 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

वनरक्षक भर्ती मे ं डमी कैंडिडेट से दिलवाई परीक्षा, दो गिरफ्तार: फर्जी हस्ताक्षर और फोटो से दी एग्जाम, 5 लाख में तय हुआ था सौदा

✍️ Reporter: Vipin Singhal 🗓 26 Oct 2026, 08:21 PM 👁 13
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
वनरक्षक सीधी भर्ती परीक्षा-2020 में फर्जी तरीके से एग्जाम देने के मामले मे ं एसओजी ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच मे ं सामन े आया कि भारत मीणा ने अपनी जगह दिनेश विश्नोई को परीक्षा मे ं बैठाया था। इसके लिए नौकरी

लगवाने के नाम पर 5 लाख रुपए मे ं सौदा तय किया गया था।

गिरफ्तार आरोपियो ं की पहचान भरतपुर निवासी मूल अभ्यर्थी भारत मीणा (28) और जालौर निवासी डमी अभ्यर्थी दिनेश कुमार विश्नोई (29) के रूप मे ं हुई है।

मूल अभ्यर्थी की जगह डमी ने दी परीक्षा

एसओजी एडीजी विशाल बंसल ने बताया कि राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की वनरक्षक भर्ती परीक्षा-2020 के संबंध मे ं एसओजी थान े में 26 सितंबर 2025 को मामला दर्ज किया गया था। जांच मे ं सामन े आया कि मूल अभ्यर्थी भारत मीणा ने ऑनलाइन आवेदन किया था, लेकिन परीक्षा देने के लिए उसकी जगह दिनेश कुमार विश्नोई परीक्षा देन े गया था।
📲Get App