🔥 ट्रेंडिंग क्लाइमेट अकवान: पश्चिम बंगाल में भारी... साइकलोन अक्वान तेज़ी से बढ़ रहा है, पू... वेस्ट बंगाल ने औद्योगिक भूमि आवंटन के... प्रधानमंत्री मोदी 21 नवम्बर को बिहार म... आठ सशस्त्र पुरुषों ने बिहार के शोरूम स... ಲಿಂಗಸೂರು ಸಮಾಜ ಕಲ್ಯಾಣಾಧಿಕಾರಿಯನ್ನು ಸೇವೆಯ...
18 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

वन विभाग की टीम पर जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, अवैध बजरी से भरा ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

✍️ रिपोर्टर: Suraj Poswal 🗓 18 नव. 2026, 07:20 PM 👁 17
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
वन विभाग की टीम पर जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, अवैध बजरी से भरा ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

मण्डावरी थाना पुलिस की कार्रवाई: अवैध खनन रोकने गए वन विभाग के कर्मचारियों पर लाठी-सरियों से किया था हमला

दौसा। जिले के मण्डावरी थाना क्षेत्र में अवैध खनन की रोकथाम करने गए वन विभाग के कर्मचारियों पर जानलेवा हमला कर गंभीर मारपीट करने के मामले में मण्डावरी थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अवैध खनन में प्रयुक्त बजरी से भरे महिंद्रा ट्रैक्टर-ट्रॉली को भी जब्त किया है। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

जिला पुलिस अधीक्षक दौसा कुंदन कंवरिया आईपीएस के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लालसोट विनोद कुमार सीपा आरपीएस एवं वृत्ताधिकारी लालसोट सत्यनारायण यादव आरपीएस के निकटतम सुपरविजन में मण्डावरी थानाधिकारी जगदीश प्रसाद उपनिरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।

यह है पूरा मामला

पुलिस के अनुसार 16 नवंबर 2026 को परिवादी उमेद सिंह, हाल नाका प्रभारी वन विभाग, राहुवास जिला दौसा ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि अवैध खनन की रोकथाम के उद्देश्य से सरकारी कैंपर वाहन RJ14GQ9764 से वन विभाग के कर्मचारी रेंज स्टाफ मोहनलाल रैगर, वनरक्षक हरेती बैरवा एवं वनमित्र (अस्थायी चौकीदार) रमेश चंद गुर्जर मण्डावरी की तरफ जा रहे थे।

इस दौरान ग्राम खानपुर में गश्त करते हुए खेडला खुर्द से खानपुर की तरफ पांच ट्रैक्टर-ट्रॉली बजरी से भरे हुए आते दिखाई दिए। वन विभाग की टीम ने स्टाफ की मदद से उन्हें रोककर पूछताछ की तथा ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में भरे पत्थरों की रवानगी/टीपी मांगी, लेकिन चालक कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। इस पर राजस्थान वन अधिनियम 1953 की धारा 52 के तहत कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टरों को सीज करने की कार्रवाई शुरू की गई।

इसी दौरान 3-4 अज्ञात व्यक्ति मोटरसाइकिल से मौके पर पहुंचे। उनके पहुंचते ही कैलाश उर्फ भंडारी मीना पुत्र कल्याण मीना एवं उसका भाई गजबजी मीना पुत्र कल्याण मीना ने ट्रैक्टर में पहले से रखी लोहे की सब्बल निकालकर वन विभाग के कर्मचारियों पर जानलेवा हमला कर दिया। अन्य लोगों ने भी मारपीट शुरू कर दी।

हमले में परिवादी उमेद सिंह एवं वनरक्षक मोहनलाल रैगर गंभीर रूप से घायल हो गए। हमले के दौरान मोहनलाल रैगर का सिर फोड़ दिया गया, जिससे उनके सिर में 15 टांके आए। वहीं अन्य कर्मचारियों के हाथ, पैर एवं कमर में चोटें आईं।

आरोप है कि कैलाश उर्फ भंडारी मीना ने अपने ट्रैक्टर को स्टार्ट कर तेज गति से आगे बढ़ाते हुए वन विभाग के कर्मचारियों को जान से मारने की नीयत से उनके ऊपर चढ़ाने का प्रयास किया और मौके से फरार हो गया। उसके पीछे अन्य चार ट्रैक्टर चालक भी अपने ट्रैक्टर-ट्रॉलियों सहित मौके से भाग निकले।

पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर मुकदमा नंबर 181/2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धाराओं 121(1), 121(2), 132, 109(1), 221 एवं 303(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया।

एक आरोपी गिरफ्तार, ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

मामले में पुलिस टीम गठित कर आरोपियों की तलाश की गई। पुलिस ने 17 नवंबर 2026 को आरोपी गजबजी मीना पुत्र कल्याण मीना उम्र 35 वर्ष निवासी डिबाचली खुर्द, थाना मण्डावरी, जिला दौसा को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही अवैध खनन में प्रयुक्त महिंद्रा 275 डीआई ट्रैक्टर मय ट्रॉली को जब्त किया गया है। प्रकरण में अन्य आरोपियों की तलाश एवं अनुसंधान जारी है।

गिरफ्तार आरोपी:
गजबजी मीना पुत्र कल्याण मीना, उम्र 35 वर्ष, निवासी डिबाचली खुर्द, थाना मण्डावरी, जिला दौसा।

जब्त वाहन:
महिंद्रा ट्रैक्टर 275 डीआई मय ट्रॉली।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम:

1. जगदीश प्रसाद उपनिरीक्षक, थानाधिकारी मण्डावरी।
2. रघुवीर प्रसाद एएसआई।
3. मदनलाल हेड कांस्टेबल नंबर 2079।
4. आशीष कुमार हेड कांस्टेबल नंबर 2072।
5. संजय कुमार कांस्टेबल नंबर 307।
6. विनोद कुमार कांस्टेबल नंबर 781।
7. हेमराज कांस्टेबल नंबर 791।
8. उमेद कांस्टेबल नंबर 715।
9. राकेश कुमार कांस्टेबल नंबर 1234।
10. पप्पूराम कांस्टेबल नंबर 1033।
📲Get App