Religion
वैकुंठ चतुर्दशी पर हुआ हरि-हर मिलन, खाटू श्याम समिति ने बाबा महाकाल का किया भव्य स्वागत गढ़मुक्तेश्वर।

वैकुंठ चतुर्दशी के पावन अवसर पर सोमवार, 23 नवंबर को श्री शिव बल्लभपुर मुक्ति धाम, गढ़मुक्तेश्वर में भगवान शिव और भगवान विष्णु के मिलन का धार्मिक आयोजन हरि-हर मिलन के रूप में श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हुआ।
इस अवसर पर भगवान महाकाल की भव्य सवारी प्रातः 9 बजे श्री दुर्गा मंदिर से प्रारंभ हुई, जो विभिन्न मार्गों से होती हुई श्री राधा कृष्ण गौरी शंकर महादेव मंदिर पहुंची, जहां धार्मिक विधि-विधान के साथ आयोजन संपन्न हुआ।
धार्मिक मान्यता के अनुसार वैकुंठ चतुर्दशी के दिन भगवान भोलेनाथ भगवान श्री हरि विष्णु को पुनः सृष्टि का भार सौंपते हैं। मान्यता है कि चातुर्मास के चार माह भगवान विष्णु पाताल लोक में विश्राम करते हैं और इस दौरान सृष्टि के संचालन का भार भगवान शिव के हाथों में रहता है। देव प्रबोधिनी एकादशी पर चातुर्मास का समापन होने के बाद भगवान विष्णु पुनः वैकुंठ पधारते हैं। इसके तीन दिन बाद वैकुंठ चतुर्दशी पर भगवान शिव भगवान विष्णु को सृष्टि का भार सौंपने गोलोक जाते हैं। इसी धार्मिक प्रसंग को हरि-हर मिलन कहा जाता है।
आयोजन के दौरान श्री खाटू श्याम समिति के पदाधिकारियों एवं श्याम भक्तों ने बाबा महाकाल की सवारी का भव्य स्वागत किया। भक्तों ने जयकारों और भक्ति भाव के साथ बाबा महाकाल का पूजन-अर्चन किया। पूरे वातावरण में भगवान शिव और भगवान विष्णु के जयकारे गूंजते रहे।
इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर हरि-हर मिलन के दर्शन किए और सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की।