🔥 TRENDING ગાંધીનગરમાં મહિલા કોન્સ્ટેબલની મૃત્યુ... ધારી નવી વસાહત એરિયામાંથી સગીર યુવતીને... CM Majhi to Decide on Teachers' Issues... Red Alert Issued for Ganjam, Gajapati,... 15 Cartridges Seized from Arms Smuggle... Kitchen Gas Leak Ignites Match Spark,...
22 Sep 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

विकसित भारत जनसेवा अभियान-2026* *प्रत्येक पंचायत समिति पर 19 से 25 सितम्बर तक शिविरों का होगा आयोजन

✍️ Reporter: Rajendra Kumar sen 🗓 18 Sep 2026, 04:42 PM 👁 78
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
*विकसित भारत जनसेवा अभियान-2026*
*प्रत्येक पंचायत समिति पर 19 से 25 सितम्बर तक शिविरों का होगा आयोजन*
*जिला कलक्टर ने ली बैठक, शिविरों का बेहतर आयोजन कराने के दिये निर्देश*
जैसलमेर, 18 सितम्बर। राज्य सरकार के निर्देशानुसार विकसित भारत जनसेवा अभियान -2026 के तहत 19 सितम्बर से 25 सितम्बर तक शिविरों का आयोजन प्रातः 9ः30 बजे से सांय 6 बजे तक होगा। पंचायत समिति स्तरीय शिविरों के लिए संबंधित समिति के विकास अधिकारी शिविर प्रभारी होगें। जिला कलक्टर अनुपमा जोरवाल की अध्यक्षता में जिले की पंचायत समितिओं में आयोजित होने वाले शिविरों के संबंध में बैठक आयोजित हुई एवं संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे शिविर में उनके विभागों द्वारा किये जाने वाले कार्यों का प्रभावी ढंग से आयोजन करावें एवं आमजन को राहत दें।
जिला कलक्टर जोरवाल ने बताया कि पंचायत समिति स्तरीय इन शिविरों में पंचायतीराज, ग्रामीण विकास, राजीविका, राजस्व, वन, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, पशुपालन, ऊर्जा, कृषि, आयोजना, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, महिला एवं बाल विकास, श्रम, आपदा प्रबंधन एवं सहायता, जलसंसाधन, परिवहन, सहकारिता, शिक्षा , आर्युवेद, सैनिक कल्याण, जनदाय एवं सार्वजनिक निर्माण विभाग की सहभागिता रहेगी। उन्होनें इन विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे शिविर में किये जाने वाले कार्यो की पूर्व तैयारी अभी से ही करके आमजन के कार्यों को मौके पर निस्तारण कर राहत प्रदान करें।
जिला कलक्टर ने विकास अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे शिविर स्थल पर सभी व्यवस्थाएं बेहतर ढंग से करवाये एवं इनका अधिक से अधिक ग्रामीण क्षेत्रों में प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करावें ताकि ग्रामीण जन इन पंचायत स्तरीय शिविरों में पहुंचकर अपने कार्यों का निस्तारण करायें। शिविरों में जन प्रतिनिधियों की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होनें कहा कि सभी विभागीय अधिकारी अनुभवी है एवं वे इन शिविरों का बेहतर ढंग से आयोजन करवायेगें।
मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद यथार्थ शेखर ने पंचायत स्तरीय शिविर में 22 विभागों द्वारा किये जाने वाले कार्यों की विस्तार से जानकारी दी एवं निर्देश दिये कि वे इन शिविरों में संबंधित ग्राम पंचायत क्षेत्रों के अधिक से अधिक ग्रामीणों की भागीदारी सुनिश्चित करेंगें एवं लोगों के कार्यों का मौके पर निस्तारण कर राहत प्रदान करेगें।
बैठक में सहायक कलक्टर रोहित वर्मा, उपखण्ड अधिकारी जैसलमेर वीरेन्द्र सिंह, फतेहगढ ताराचन्द वैंकट के साथ ही विकास अधिकारी एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहें।
📲Get App