Local
विकासखंड परसेंडी में 9 बीघा सरकारी जमीन पर चला ट्रैक्टर, फसलें जुतवाकर कराया कब्जामुक्त
Watch on:
▶️ YouTube
सीतापुर। विकासखंड परसेंडी क्षेत्र में सरकारी जमीन पर किए गए कथित अवैध कब्जे के खिलाफ राजस्व विभाग ने कार्रवाई की। प्रधान की शिकायत के बाद राजस्व टीम ने मौके पर पहुंचकर करीब 9 बीघा सरकारी भूमि पर खड़ी फसलों को ट्रैक्टर से जुतवा दिया और भूमि को कब्जामुक्त कराया।

बताया जा रहा है कि सरकारी जमीन पर कब्जे की शिकायत ग्राम प्रधान की ओर से प्रशासन से की गई थी। शिकायत के बाद राजस्व टीम ने मौके पर पहुंचकर भूमि की जांच की। सरकारी भूमि पर फसलें खड़ी मिलने के बाद टीम ने ट्रैक्टर चलवाकर फसलों को जुतवा दिया।
कार्रवाई के बाद सरकारी भूमि को कब्जे से मुक्त करा दिया गया। राजस्व विभाग की कार्रवाई से सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करने वालों में हड़कंप मचा रहा।
प्रशासन की ओर से कहा गया कि सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शिकायत मिलने पर जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।