🔥 TRENDING India Clinches Asian Games Cricket Gol... Daryl Mitchell Hopes NZ Can Ride Suppo... Amole Gupte: I Don't Fit Bollywood, Be... Shilpa Shetty, Riddhima Kapoor Sahni,... Pankaj Tripathi Explains Why Mirzapur... 45-Year-Old Brand Shifts Focus to Indi...
30 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

विकास अधिकारी एवं कनिष्ठ सहायक को 65,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

✍️ Reporter: Buddhi Prakash Mali 🗓 30 Oct 2026, 04:09 AM 👁 9
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

जैपुर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के निर्देश पर एसीबी चौकी भिवाड़ी ने पंचायत समिति मुण्डावर के विकास अधिकारी संजय कुमार यादव और रितिक कुमार सिंह को 65,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया।

जैपुर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) के निर्देश पर एसीबी चौकी भिवाड़ी द्वारा आज कार्यवाही करते हुए संजय कुमार यादव, विकास अधिकारी, और रितिक कुमार सिंह, कनिष्ठ सहायक, पंचायत समिति मुण्डावर, जिला खैरथल-तिजारा को 65,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक पुलिस गोविन्द गुप्ता के अनुसार, शिकायतकर्ता की फर्म मैसर्स अमनदीप को पंचायत समिति मुण्डावर से ग्राम पंचायत मातौर एवं नगंली ओजा में सफाई के ठेके पूर्व में जारी किए गए थे। उक्त ठेकों तथा पाइपलाइन कार्य के बिलों की माप पुस्तिका (एमबी) भरवाने के बदले में विकास अधिकारी ने 65,000 रुपये की रिश्वत माँगी।

23 अक्टूबर 2026 को एसीबी द्वारा रिश्वत मांग का सत्यापन करवाया गया और आरोपी द्वारा 65,000 रुपये लेने के लिए सहमति पाई गई। ट्रैप कार्यवाही के दौरान पीयूष दीक्षित, पुलिस अधीक्षक, और सुरजीत सिंह, निरीक्षक, ने गिरफ्तारी की।

एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव एवं महानिरीक्षक पुलिस एस. परिमला के सुपरविजन में आगे पूछताछ जारी है तथा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जाएगा।
📲Get App