🔥 TRENDING "कार्यकर्ताओं एवं महिला मोर्चा की सदस्... Goa Tourism Minister Predicts Visitor... Bombay HC Grants Rs 20 Lakh Interim Re... Cricbuzz Offers Comprehensive Coverage... Amba Jamir to Share Nagaland’s Mountai... Nagaland State Lottery draws scheduled...
12 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
विजयदशमी से उज्जैन से अयोध्या तक निकलेगी 'सत्य सनातन स्वाभिमान पदयात्रा'
Religion

विजयदशमी से उज्जैन से अयोध्या तक निकलेगी 'सत्य सनातन स्वाभिमान पदयात्रा'

✍️ Reporter: Pranav Gaur 🗓 04 Oct 2026, 05:06 PM 👁 83
Watch on: 📘 Facebook
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

धर्म के नाम पर अधर्म और आडंबर के विरुद्ध जनजागरण का संकल्प लेकर आगामी 20 अक्टूबर, विजयदशमी के पावन अवसर से सत्य सनातन स्वाभिमान पदयात्रा का शुभारंभ होगा। यह यात्रा उज्जैन से शुरू होकर अयोध्या तक जाएगी।

धर्म के नाम पर हो रहे अधर्म और आडंबर के विरुद्ध जनजागरण का संकल्प लेकर आगामी 20 अक्टूबर को विजयदशमी के पावन अवसर पर 'सत्य सनातन स्वाभिमान पदयात्रा' का शुभारंभ किया जाएगा। यह पदयात्रा मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित बाबा महाकालेश्वर के पावन धाम से प्रारंभ होकर उत्तर प्रदेश के अयोध्या में प्रभु श्रीराम के भव्य मंदिर तक जाएगी।

इस यात्रा की रूपरेखा और उद्देश्यों पर चर्चा के लिए भोपाल में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री माननीय श्री दिग्विजय सिंह जी के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई, जिसमें सार्थक चर्चा की गई।

यह यात्रा विशेष रूप से धर्म की आड़ में होने वाले अनुचित आचरण और चंदे के दुरुपयोग के विरुद्ध जन-जागरूकता फैलाने का कार्य करेगी। इसका मुख्य उद्देश्य सनातन मूल्यों की रक्षा करना और समाज को धर्म के वास्तविक अर्थ से अवगत कराना है।

'धर्म शुद्ध हो, आचरण शुद्ध हो' - यही 'सत्य सनातन स्वाभिमान पदयात्रा' का मूल संकल्प है, जिसके साथ यह यात्रा अपने गंतव्य की ओर अग्रसर होगी।
📲Get App