🔥 ट्रेंडिंग मणिपुर में म्यांमार के नागरिक को 9 किल... मेघालय BJP ने CM के मंत्रिमंडल परिवर्त... मेघालय ने 1901 के बाद सबसे गर्म वर्ष द... मेघालय पीएसी ने केरल में ऑडिट जवाबदेही... लुधियाना के डेयरी संचालक बुड़्ढा दरिया... मोहाली में किसान एसडीएम को पधान खरीद श...
05 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
धर्म

विजयादशमी पर श्री गोरखनाथ मंदिर में भव्य शोभायात्रा, 'जय श्री राम' का उद्घोष

✍️ रिपोर्टर: Pranav Gaur 🗓 20 अक्टू. 2026, 08:52 PM 👁 67
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

विजयादशमी के पावन अवसर पर श्री गोरखनाथ मंदिर से 'जय श्री राम' के उद्घोष के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें श्री राम, माता जानकी, भगवान लक्ष्मण एवं हनुमान जी के स्वरूपों का पूजन-अर्चन किया गया।

विजयादशमी का पर्व केवल रावण के दस सिरों के दहन तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि अन्याय, अत्याचार, अधर्म, भ्रष्टाचार, दुराचार, दुष्प्रचार और नशे जैसी बुराइयों के खिलाफ भी हमारी लड़ाई मजबूती के साथ आगे बढ़नी चाहिए।

सत्य, मर्यादा, सदाचार और धर्म की विजय के पावन प्रतीक पर्व विजयादशमी के पावन अवसर पर आज श्री गोरखनाथ मंदिर से 'जय श्री राम' के उद्घोष के मध्य आध्यात्मिक गरिमा और भक्तिमय वातावरण से परिपूर्ण भव्य शोभायात्रा निकाली गई।

इस पुनीत अवसर पर कौशल्यानंदन प्रभु श्री राम, माता जानकी, भगवान श्री लक्ष्मण एवं श्री हनुमान जी के स्वरूपों के पूजन-अर्चन का परम सौभाग्य प्राप्त हुआ।

जय सियाराम।
📲Get App