🔥 TRENDING Myanmar National Caught with 9 kg Opiu... Meghalaya BJP Accepts CM's Reshuffle D... Meghalaya Logs Warmest Year Since 1901... Meghalaya PAC Joins National Deliberat... Ludhiana Dairy Operators Commit to Dun... Farmers Submit Memorandum to SDM in Mo...
05 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Religion

विजयादशमी पर श्री गोरखनाथ मंदिर में भव्य शोभायात्रा, 'जय श्री राम' का उद्घोष

✍️ Reporter: Pranav Gaur 🗓 20 Oct 2026, 08:52 PM 👁 66
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

विजयादशमी के पावन अवसर पर श्री गोरखनाथ मंदिर से 'जय श्री राम' के उद्घोष के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें श्री राम, माता जानकी, भगवान लक्ष्मण एवं हनुमान जी के स्वरूपों का पूजन-अर्चन किया गया।

विजयादशमी का पर्व केवल रावण के दस सिरों के दहन तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि अन्याय, अत्याचार, अधर्म, भ्रष्टाचार, दुराचार, दुष्प्रचार और नशे जैसी बुराइयों के खिलाफ भी हमारी लड़ाई मजबूती के साथ आगे बढ़नी चाहिए।

सत्य, मर्यादा, सदाचार और धर्म की विजय के पावन प्रतीक पर्व विजयादशमी के पावन अवसर पर आज श्री गोरखनाथ मंदिर से 'जय श्री राम' के उद्घोष के मध्य आध्यात्मिक गरिमा और भक्तिमय वातावरण से परिपूर्ण भव्य शोभायात्रा निकाली गई।

इस पुनीत अवसर पर कौशल्यानंदन प्रभु श्री राम, माता जानकी, भगवान श्री लक्ष्मण एवं श्री हनुमान जी के स्वरूपों के पूजन-अर्चन का परम सौभाग्य प्राप्त हुआ।

जय सियाराम।
📲Get App