🔥 TRENDING Jailer 2 Box Office Collection Reporte... Rajinikanth's Jailer 2 Nets Record Mon... Jailer 2 Box Office Collection Reporte... Sakshi Education Launches Dasara Disco... West Godavari Student Shortlisted in T... Rains Pour in Andhra Pradesh, Heat Thr...
20 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

विजय दशमी और मूर्ति विसर्जन को लेकर पुलिस अलर्ट, ASP डॉ. ईशान सोनी ने किया सुरक्षा व्यवस्था का औचक निरीक्षण

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 20 Oct 2026, 07:20 AM 👁 17
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

विजय दशमी पर सुरक्षा को लेकर अलर्ट पुलिस, ASP डॉ. ईशान सोनी ने दुर्गा पंडालों और रामलीला मैदानों का किया औचक निरीक्षण

उरई, जालौन। आगामी विजय दशमी पर्व एवं नवरात्रि मूर्ति विसर्जन कार्यक्रमों को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए जालौन पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईशान सोनी ने क्षेत्राधिकारी नगर राजीव शर्मा एवं कोतवाली उरई पुलिस बल के साथ नगर के प्रमुख दुर्गा पंडालों, रामलीला मैदान और मंदिरों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने धार्मिक स्थलों एवं आयोजन स्थलों पर सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। विशेष रूप से अग्नि सुरक्षा, इलेक्ट्रॉनिक सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन, बैरिकेडिंग और यातायात व्यवस्था पर ध्यान दिया गया। मूर्ति विसर्जन मार्गों तथा रामलीला मैदानों में संभावित भारी भीड़ को देखते हुए आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईशान सोनी ने संबंधित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पर्याप्त सतर्कता बरती जाए तथा आवागमन सुचारु बनाए रखने के लिए यातायात प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया जाए।
उन्होंने आयोजन स्थलों पर अग्नि सुरक्षा के आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित करने, सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता पर ध्यान देने तथा मूर्ति विसर्जन मार्गों पर व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश भी दिए। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि विजय दशमी एवं नवरात्रि मूर्ति विसर्जन के दौरान शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखना प्राथमिकता है। इसके लिए संबंधित क्षेत्रों में पुलिस की सतर्कता और निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।
📲Get App