🔥 TRENDING नवादा के पुंथर गांव में जमीन विवाद पर... కళ్యాణదుర్గం మున్సిపాలిటీ చైర్ పర్సన్... बलुआही में ई‑रिक्शा‑साइकिल टक्कर के बा... रानीगंज के सार्वजनिक दुर्गा मंदिर में... જૂનાગઢના ઝાંઝરડા ગામમાં આગ ​આયુષ હોસ્... Mormugao Port in Goa Approved for Priv...
18 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

विजय दशमी को लेकर डीएम और एसपी ने रामलीला व रावण दहन स्थल का किया निरीक्षण

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 18 Oct 2026, 10:36 PM 👁 16
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

विजय दशमी पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, डीएम-एसपी ने रामलीला व रावण दहन स्थल का किया निरीक्षण

उरई, जालौन। आगामी विजय दशमी पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी जालौन समीर वर्मा एवं पुलिस अधीक्षक जालौन सुरेश चन्द्र रावत ने कोतवाली कोंच क्षेत्र में आयोजित होने वाली रामलीला एवं रावण दहन स्थल का संयुक्त निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, पंडाल की क्षमता, अग्निशमन प्रबंध, आपातकालीन निकास मार्गों तथा बैरिकेडिंग की बारीकी से जांच की। अधिकारियों ने निर्देश दिए कि कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूरी कर ली जाएं। यातायात व्यवस्था को लेकर अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल के आसपास यातायात सुचारु बनाए रखने, भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने तथा श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित पार्किंग स्थल निर्धारित करने के निर्देश दिए। साथ ही भीड़ को नियंत्रित करने और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था से बचने के लिए प्रभावी प्रबंध सुनिश्चित करने को कहा।
रावण दहन के दौरान संभावित भीड़ को देखते हुए कार्यक्रम स्थल एवं आसपास पर्याप्त पुलिस बल, पुलिस पिकेट, सादे वस्त्रों में पुलिसकर्मियों तथा महिला पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाने के निर्देश भी दिए गए। इसके अतिरिक्त किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए दमकल गाड़ियों की तैनाती सुनिश्चित करने को कहा गया। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ सभी तैयारियां पूरी रखने तथा विजय दशमी पर्व को सुरक्षित, शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए।
📲Get App