🔥 TRENDING Female Monkey Spotted Boozing and Dozi... TRAI Introduces 30‑Day Recharges and V... પલસાણા નજીક નેશનલ હાઈવે પર કાર-પિકઅપ વ... અમરેલી સાયબર ક્રાઈમ: SD PAY અને Apna P... Cipher Digital CEO Defends Barber Lake... Khairatabad Assembly Bypoll Marks Firs...
27 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

वडनगर से वाराणसी तक निकली सेवा संकल्प रथ यात्रा का बड़ौदा मेव में स्वागत

✍️ Reporter: Rohitas Kumar 🗓 27 Sep 2026, 07:12 PM 👁 9
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
वडनगर से वाराणसी तक निकली सेवा संकल्प रथ यात्रा का बड़ौदामेव में स्वागत
रामगढ़ विधायक सुखवंत सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ किया यात्रियों का सत्कार, भोजन सहित व्यवस्थाएं की
बड़ौदामेव। वडनगर से वाराणसी तक निकाली जा रही सेवा संकल्प रथ यात्रा के रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के कस्बा बड़ौदामेव पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों की ओर से जोरदार स्वागत किया गया। रथ यात्रा के पहुंचने पर रामगढ़ विधायक सुखवंत सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ यात्रा में शामिल लोगों का स्वागत किया और उनका सत्कार किया।
रथ यात्रा के बड़ौदामेव पहुंचने की सूचना पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने रथ यात्रा में शामिल लोगों का फूल-मालाओं से स्वागत किया। इस दौरान विधायक सुखवंत सिंह ने भी यात्रियों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और यात्रा के सफल संचालन के लिए शुभकामनाएं दीं।
रथ यात्रा में पधारे लोगों के लिए स्थानीय कार्यकर्ताओं की ओर से भोजन सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं की गईं। यात्रा में शामिल लोगों ने बड़ौदामेव में किए गए स्वागत और व्यवस्थाओं के लिए कार्यकर्ताओं का आभार जताया।
इस अवसर पर विधायक सुखवंत सिंह ने कहा कि सेवा और समर्पण की भावना समाज को जोड़ने का काम करती है। उन्होंने कहा कि रथ यात्रा के माध्यम से लोगों तक सेवा और सामाजिक सहभागिता का संदेश पहुंच रहा है। उन्होंने यात्रा में शामिल सभी लोगों का रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में पहुंचने पर स्वागत किया।
📲Get App