🔥 TRENDING Bodoland State Lottery Results Announc... Undertrial Detainee Dies En Route to H... Actress Sreeleela Stuns Fans with Surp... Anil Kapoor meets French President Mac... Accused in 14-Year-Old Tripura Teacher... CCI conducts fair market practices awa...
21 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Lifestyle

विभिन्न वैवाहिक समारोहों में शामिल हुए कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी, नवदंपतियों को दीं शुभकामनाएं।

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 21 Nov 2026, 05:19 AM 👁 36
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

कालपी विधायक ने उरई, नियामतपुर और सिमरा कासिमपुर में आयोजित विवाह एवं प्रीतिभोज कार्यक्रमों में की शिरकत, वर-वधू को दिया आशीर्वाद।

उरई (जालौन)। कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी ने क्षेत्र में आयोजित विभिन्न वैवाहिक एवं मांगलिक कार्यक्रमों में सम्मिलित होकर नवविवाहित जोड़ों को सुखद, समृद्ध एवं मंगलमय वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान विधायक विनोद चतुर्वेदी यशपाल सिंह चौहान (पिल्लू), पूर्व अध्यक्ष गांधी महाविद्यालय के यहां जमुना पैलेस, जालौन चौराहा उरई में आयोजित विवाह प्रीतिभोज में शामिल हुए। इसके साथ ही मनोज कुमार गौतम, सहायक विकास अधिकारी के यहां गौरी पैलेस, जालौन चौराहा उरई में आयोजित वैवाहिक समारोह में पहुंचकर वर-वधू को आशीर्वाद दिया। वहीं कैलाश नारायण चतुर्वेदी जी की सुपुत्री के विवाह समारोह में शुभ गार्डन, नियामतपुर तथा लक्ष्मी प्रसाद प्रजापति के यहां कुशवाहा मैरिज हॉल, सिमरा कासिमपुर पहुंचकर नवदंपतियों एवं उनके परिजनों को बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित कीं। इस अवसर पर विधायक विनोद चतुर्वेदी ने सभी नवदंपतियों के सुखमय दांपत्य जीवन की कामना करते हुए कहा कि उनका जीवन प्रेम, आपसी विश्वास, सुख, समृद्धि और खुशियों से सदैव परिपूर्ण रहे।
📲Get App