🔥 TRENDING भिलाई भट्टी पुलिस ने उधार पर 30% साप्त... मण्डलायुक्त ने अटल आवासीय विद्यालय की... मतगणना स्थल पर राजनीतिक दलों के काउंटि... ભગવાન બિરસા મુંડાની ૧૫૧મી જન્મજયંતિએ જ... पटना के हनुमान नगर में दो स्थानों पर च... Jakkur Rail Overbridge Opens After 15...
18 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

वो आई पी प्रमुख पर भाजपा नेता को 6इंच छोटा करने कि धमकी देने का आरोप

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 18 Nov 2026, 08:03 PM 👁 20
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी पर भाजपा नेता को 6इंच छोटा करने कि धमकी देने का आरोप

दरभंगा से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

VIP प्रमुख मुकेश सहनी पर भाजपा नेता को छह इंच छोटा करने की धमकी देने का आरोप, भाषण का वीडियो वायरल; भाजपा जिलाध्यक्ष विनय पासवान ने किया पलटवार


दरभंगा से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है, जहां VIP प्रमुख एवं बिहार सरकार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी अपने एक बयान को लेकर विवादों में घिर गए हैं। उन पर भाजपा नेता संतोष यादव को छह इंच छोटा करने की धमकी देने का आरोप लगा है। मामले को लेकर भाजपा नेता ने तिलकेश्वर थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं, मुकेश सहनी के भाषण का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

पूरा विवाद कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड के महिषौत गांव में निषाद समाज के कुलदेवता बाबा अमर सिंह महाराज के मंदिर निर्माण को लेकर है। मुकेश सहनी का आरोप है कि संतोष यादव मंदिर निर्माण में बाधा डाल रहे हैं। वहीं, संतोष यादव की मांग है कि सरकारी जमीन पर बनने वाले मंदिर को सार्वजनिक मंदिर के रूप में विकसित किया जाए।

इस मामले पर भाजपा के पूर्वी जिलाध्यक्ष विनय पासवान ने भी मुकेश सहनी के बयान पर नाराजगी जताते हुए पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि यह सम्राट चौधरी की सरकार है, यहां जंगलराज की बात नहीं चलेगी। दोनों समाज के लोग आपस में बैठकर मामले का समाधान कर सकते हैं, ऐसे बयान से समाज में तनाव बढ़ सकता है।

इधर, तिलकेश्वर थानाध्यक्ष ने आवेदन मिलने की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
📲Get App