🔥 TRENDING Shraddha Kapoor Lands in Jaipur to Kic... Ajay Devgn's Drishyam: The Conclusion... Dhanush and Aanand L Rai’s Period Acti... Bhediya 2 Confirmed: Director Amar Kau... Arunachal Governor KT Parnaik Addresse... MP Tai Tagak urges 'Good Citizenship'...
26 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

उत्तर प्रदेश सहारनपुर में 27 नवंबर को संविधान जागरूकता महासम्मेलन का आयोजन

✍️ Reporter: YALLAPPA RAGATE (PATIL) 🗓 21 Nov 2026, 09:39 AM 👁 67
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
संविधान जागरूकता, सामाजिक न्याय और बहुजन विचारधारा को लेकर जुटेंगे समाज के लोग
सहारनपुर: भारतीय संविधान लागू होने की स्मृति में 27 नवंबर 2026, शुक्रवार को सहारनपुर में संविधान जागरूकता महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक दतौली रायड, बिलकाना रोड, बड़ी नहर के नजदीक इंडस्ट्रियल एरिया में आयोजित होगा।
यह महासम्मेलन आगाम महासंघ मिशन 24 कैरेट (काशीराम बहुजन मूवमेंट) एवं श्री गुरु रविदास आर्मी के तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में श्री गुरु रविदास आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बिट्टू सिंह खालसा मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहेंगे।
आयोजकों ने बताया कि भारतीय संविधान देश के नागरिकों के अधिकारों, सामाजिक एवं आर्थिक न्याय, स्वतंत्रता, समानता तथा लोकतांत्रिक मूल्यों का महत्वपूर्ण आधार है। संविधान के प्रति जागरूकता बढ़ाने और समाज में संवैधानिक विचारधारा को मजबूत करने के उद्देश्य से इस महासम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।
कार्यक्रम के संदेश में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के संविधान संबंधी विचारों का उल्लेख करते हुए नागरिकों से संविधान के मूल्यों को समझने और लोकतांत्रिक व्यवस्था के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया गया है।
महासम्मेलन में मा. राजपाल अंबेडकर, मा. राजवीर सिंह, डॉ. जी.सी. वर्मन, मा. भूपेंद्र पाल सिंह नागर, मा. रोहित गौतम, मा. सुरेश कुमार, श्रीमती रजिया चौधरी, मा. मनोज सोनकर एडवोकेट, डॉ. वीना सोनकर, मा. अजय कुंदन, मा. वाहिद अली खान, मा. जफर सिंह तथा डॉ. एन.आर. खुराना सहित अनेक सामाजिक प्रतिनिधियों के शामिल होने की जानकारी दी गई है।
आयोजकों ने समाज के लोगों, युवाओं एवं संविधान समर्थकों से महासम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
कार्यक्रम आयोजक: श्री गुरु रविदास आर्मी
संपर्क: 9634 40 60 30
स्थान: दतौली रायड, बिलकाना रोड, बड़ी नहर के नजदीक, इंडस्ट्रियल एरिया, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश।
📲Get App