🔥 ट्रेंडिंग मंत्रालय गृह मामलों ने जम्मू-कश्मीर के... बीजेपी ने जम्मू-कश्मीर के राज्यत्व का... एसजीपीसी सदस्य मनजीत सिंह ने राम रहीम... लुधियाना: 46 लाख रुपये के कर्ज में डूब... भारी बारिश में दिल्ली के पटेल नगर में... पटना के छात्रों ने डाकबंगला चौराहा बंद...
25 अग. 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
नौकरी

उत्तर प्रदेश में 3,572 युवाओं को मिली नियुक्ति, मुख्यमंत्री ने कहा—अगले छह माह में एक लाख युवाओं को मिलेगी सरकारी नौकरी

✍️ रिपोर्टर: Pankaj Gupta 🗓 25 अग. 2026, 02:26 PM 👁 8
यहाँ देखें: ▶️ YouTube
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

मुख्यमंत्री योगी ने कहा—अब तक 9.30 लाख से अधिक युवाओं का सरकारी सेवाओं में चयन, अगले छह माह में एक लाख और युवाओं को मिलेगी नौकरी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को लखनऊ में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा कृषि विभाग के लिए नवचयनित 3,446 प्राविधिक सहायकों एवं 126 मंडी सचिवों, कुल 3,572 अभ्यर्थियों, को नियुक्ति-पत्र वितरित किए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश सरकार ने सरकारी भर्ती प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और भ्रष्टाचारमुक्त बनाया है। इसी का परिणाम है कि अब तक 9 लाख 30 हजार से अधिक युवाओं का सरकारी सेवाओं के लिए चयन किया जा चुका है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के युवाओं को भरोसा दिलाते हुए कहा कि सरकार रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि अगले छह माह में विभिन्न क्षेत्रों में एक लाख युवाओं को सरकारी नौकरी प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि पारदर्शी चयन प्रक्रिया से युवाओं में विश्वास बढ़ा है और योग्य अभ्यर्थियों को उनकी प्रतिभा एवं योग्यता के आधार पर अवसर मिल रहा है। सरकार का लक्ष्य युवाओं को रोजगार से जोड़ने के साथ ही प्रदेश के विकास को और गति देना है।
📲Get App