Local
उत्तर प्रदेश के आठ जिलों में नए अभिलेखागार भवनों का लोकार्पण, मंत्री रविंद्र जायसवाल रहे मौजूद
उत्तर प्रदेश के आठ रजिस्ट्रार कार्यालयों में नवनिर्मित अभिलेखागार भवनों का लोकार्पण स्टांप शुल्क एवं पंजीयन विभाग के मंत्री श्री रविंद्र जायसवाल की उपस्थिति में संपन्न हुआ। खुर्जा में मंत्री ने फीता काटकर भवन का उद्घाटन किया।
उत्तर प्रदेश के आठ जिलों में नए अभिलेखागार भवनों का लोकार्पण आज संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में प्रदेश सरकार में स्टांप शुल्क एवं पंजीयन विभाग के स्वतंत्र प्रभार मंत्री श्री रविंद्र जायसवाल जी ने लाइव उपस्थिति दर्ज कराई। इसी क्रम में खुर्जा विधानसभा स्थित रजिस्ट्रार कार्यालय में मंत्री ने फीता काटकर और फाउंडेशन स्टोन का अनावरण कर नवनिर्मित अभिलेखागार भवन का उद्घाटन किया।
इस नव निर्मित अभिलेखागार भवन के निर्माण से न केवल स्थानीय जनता को सुविधा होगी, बल्कि अभिलेखों का सुव्यवस्थित रखरखाव और डिजिटलीकरण भी संभव हो सकेगा। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए खुर्जा विधानसभा के निवासियों की ओर से मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी और मंत्री श्री रविंद्र जायसवाल जी का हार्दिक आभार व्यक्त किया गया।
इस अवसर पर उपमहानिरीक्षक निबंधन गौतम बुद्ध नगर मंडल श्री श्याम सिंह विसेन, सहायक महानिरीक्षक निबंधन बुलंदशहर श्रीमती अर्पिता शर्मा पांडेय, सहायक महानिरीक्षक निबंधन लीगल सेल गौतम बुद्ध नगर श्री सुनील सिंह, उपनिबंधक खुर्जा श्री हिमांशु चन्द्रा, उपनिबंधक सिकंदराबाद श्री हर्षवर्धन यादव, उपनिबंधक डिबाई श्री जे. पी. सिंह, उपनिबंधक सदर श्रीमती वंदना सिंह, उपनिबंधक स्याना श्री कपिल तिवारी, उपनिबंधक अनूपशहर श्री प्रशान्त सिंह सहित विधानसभा के गणमान्य निवासी और अन्य साथी उपस्थित रहे।