स्थानीय
उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को एसपी जालौन ने किया सम्मानित, प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया उत्साह
एसपी जालौन ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया पुलिसकर्मियों का मनोबल, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने के लिए किया प्रोत्साहित
उरई, जालौन। उत्कृष्ट कार्य प्रदर्शन और सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस अधीक्षक जालौन ने सीसीटीएनएस/आईजीआरएस प्रभारी एवं डॉयल-112 की पीआरवी 8835 पर तैनात पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस दौरान एसपी ने पुलिसकर्मियों के कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। पुलिस अधीक्षक ने संबंधित कर्मियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि कर्तव्यनिष्ठा, जिम्मेदारी और समर्पण के साथ कार्य करना पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाता है। ऐसे सराहनीय कार्य अन्य पुलिसकर्मियों के लिए भी प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों से इसी तरह पूरी निष्ठा एवं तत्परता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने और आमजन को बेहतर पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराने की अपेक्षा की। प्रशस्ति पत्र मिलने से सम्मानित पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़ा।