🔥 TRENDING Elderly pilgrim killed as crowded bus... मुंबई उच्च न्यायालयाचा निर्णय: पोलीस ठ... मेराल सरस्वतीया नदी छठ घाट पर 20वें आय... ગુજરાત ક્ષેત્ર સંગઠન મંત્રી તેમજ સૌરાષ... रायपुर में सड़क दुर्घटना में नवादा के... शिक्षिका मीना कुमारी को भावभीनी विदाई,...
21 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

उरई तहसील में ईवीएम डेमो सेंटर का शुभारंभ, मतदाता स्वयं डाल सकेंगे डेमो वोट; वीवीपैट से करेंगे सत्यापन

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 21 Nov 2026, 06:30 PM 👁 21
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

डेमो वोट डालकर समझ सकेंगे मतदान की पूरी प्रक्रिया

उरई, जालौन। विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 को लेकर जनपद जालौन में मतदाता जागरूकता अभियान को गति दी जा रही है। इसी क्रम में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुपालन में 20 नवंबर 2026 को 221–उरई (अ०जा०) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के तहसील परिसर उरई में स्थापित ईवीएम डेमोंस्ट्रेशन सेंटर (EDC) का शुभारंभ किया गया। केंद्र का शुभारंभ डिप्टी कलेक्टर उरई एवं 221–उरई विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग ऑफिसर उत्तम तिवारी ने किया। इस अवसर पर तहसीलदार उरई एवं सहायक रिटर्निंग ऑफिसर अमित कुमार मुद्गल भी मौजूद रहे। शुभारंभ के दौरान अधिकारियों ने उपस्थित कर्मचारियों, अधिकारियों एवं नागरिकों को इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) तथा वोटर वेरिफाएबल पेपर ऑडिट ट्रेल (VVPAT) की कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही ईवीएम के माध्यम से डेमो मतदान कराकर वीवीपैट की पारदर्शी खिड़की में दिखाई देने वाली पर्ची के जरिए मत के सत्यापन की प्रक्रिया का व्यावहारिक प्रदर्शन किया गया। ईवीएम डेमोंस्ट्रेशन सेंटर पर पहुंचने वाले नागरिक बैलेट यूनिट एवं कंट्रोल यूनिट की कार्यप्रणाली को समझने के साथ डमी बैलेट के माध्यम से स्वयं डेमो वोट डाल सकेंगे। मतदान के बाद वीवीपैट की पारदर्शी खिड़की में प्रदर्शित पर्ची पर क्रमांक, प्रत्याशी का नाम एवं चुनाव चिह्न देखकर अपने डेमो वोट का सत्यापन भी कर सकेंगे। इसके अलावा प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनरों एवं निर्वाचन कार्मिकों द्वारा मतदान प्रक्रिया से जुड़ी नागरिकों की जिज्ञासाओं का समाधान किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य मतदाताओं को ईवीएम एवं वीवीपैट की पारदर्शी, सुरक्षित और विश्वसनीय मतदान प्रक्रिया की व्यावहारिक जानकारी उपलब्ध कराना है। प्रतिदिन सुबह 10 से शाम 5 बजे तक खुला रहेगा केंद्र तहसील परिसर उरई स्थित ईवीएम डेमोंस्ट्रेशन सेंटर प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक संचालित रहेगा। उत्तम तिवारी एवं अमित कुमार मुद्गल ने जनपद के समस्त नागरिकों और पात्र मतदाताओं से अपील की है कि वे केंद्र पर पहुंचकर स्वयं डेमो मतदान करें और वीवीपैट के माध्यम से अपने डेमो वोट का सत्यापन कर मतदान प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त करें।
अधिकारियों ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए मतदाताओं का जागरूक होना आवश्यक है। सभी नागरिक स्वयं जागरूक बनें और दूसरों को भी मतदान प्रक्रिया के प्रति जागरूक करें। जागरूक मतदाता ही सशक्त लोकतंत्र की पहचान है।
📲Get App